आगरालीक्स… आगरा में पार्क में कार्यक्रम आयोजित करने पर नगर निगम ने 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है, तीन दिन में जुर्माना न देने पर वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
आगरा के मालवीय कुंज में चांद कपूर रहते हैं। नगर निगम में शिकायत की गई कि चांद कपूर ने मालवीय कुंज स्थित गणेश पार्क पर 13 जनवरी और उसके बाद एक दिन और कार्यक्रम किया। यह पार्क नगर निगम का है लेकिन अनुमति नहीं ली गई। नगर निगम द्वारा जांच कराई गई, शिकायत सही मिलने पर सहायक नगर आयुक्त ने चांद कपूर को तीन दिन में बिना नगर निगम से अनुमति लिए कार्यक्रम करने पर 50 हजार रुपये का जुर्माना देने के लिए कहा है, ऐसा न करने पर वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी है।
पार्क की बाउंड्रीवॉल तोडकर लगाए गेट
गणेश पार्क की बाउंड्रीवॉल तोडकर दो गेट लगा दिए गए हैं, इस पर ताला लटका हुआ है। ताले खोलने के भी निर्देश दिए गए हैं। साथ ही इस तरह का कार्यक्रम आगे भी करने पर वैधानिक कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

कूडा है तो नगर निगम के एप पर अपलोड करिए
आपके घर के आस पास कूडा है तो नगर निगम के एप swachhata-mohua पर अपलोड करिए, 24 घंटे में निगम की टीम सफाई के लिए पहुंच जाएगी। इसके लिए अलग से टीमें बनाई गई हैं।
स्मार्ट सिटी बनने जा रहे आगरा में जनवरी 2018 में स्वच्छता सर्वेक्षसा होने जा रहा है, इसके लिए आगरा में जोर शोर से तैयारी चल रही है। नगर निगम द्वारा स्वच्छता एप swachhata-mohua जारी किया गया है।
आगरा सहित देश के 4041 शहरों में स्वच्छता को लेकर रैंकिंग दी जानी है। इसी के लिए नगर निगम प्रशासन शहर में कई माध्यम से जागरूकता अभियान चला रहा है। नगर निगम ने ऑनलाइन शिकायत प्रकोष्ठ को और मजबूत किया है। इसी के तहत स्वच्छता एप से लोगों के अधिक से अधिक जुड़ने के लिए एप पर मिलने वाली शिकायतों को तत्परता से संज्ञान लिए जाने की शुरुआत की है।
आईटी सेल रखेगी नजर
पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान ने बताया कि शहर में कहीं भी कूड़ा फैला दिखता है और वहां लगता है कि कई दिन से सफाई नहीं हुई है तो इसकी फोटो कोई भी अपने मोबाइल से एप पर भेज सकता है। आईटी सेल द्वारा 24 घंटे के में एक्शन लिया जाएगा।
गंदगी फैलाने वालों पर भी होई कार्रवाई
शहर में गंदगी फैलाने वाले लोगों को भी कैमरे में कैद किया जाए। क्षेत्र में अगर ऐसे लोग हैं जो उनकी लाइव फोटो एप पर डाली जाए। ऐसे लोगों को चिन्हित कर उन पर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।
फाइल फोटो