Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Nagar Nigam Agra, Temporary Dustbin Free campaign in Agra #agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Nagar Nigam Agra, Temporary Dustbin Free campaign in Agra #agra

352

आगरालीक्स…यकीन मानिए यह आगरा है, वह जगह है जहां कूड़ा बिखरा रहता था, जाम लग जाता था, नाक-मुंह सिकोड़कर निकलते थे। कौन सी जगह है यह, और कहां हुआ है इस तरह का बदलाव


आगरा को डलाबघर मुक्त किया जा रहा है। इसके लिए अस्थायी डलाबघरों को हटाने के बाद उस जगह का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। कुर्सी डाली जा रही हैं, पेटिंग की जा रही है जिससे जहां कभी कूड़ा डाला जाता था वहां लोग कूड़ा न डालें। वहां बैठें और फोटो लें। आगरा में सड़कों को सुंदर चित्रकारी से सजाया जा रहा है। इससे कई जगह अचानक से बदली-बदली और खूबसूरत नजर आने लगी हैं।

पालीवाल पार्क स्थित बाल विहार के ढलान वाले रोड से गुजरने वालों की नजरें कुछ देर के लिए ठहर जा रही हैं। यहां जिस स्थान पर चित्रकारी की गई है वहां कुछ दिनों पहले तक बहुत गंदगी बिखरी थी। साथ ही आस-पास की दीवारें जर्जर हाल थीं, कूड़ा बिखरा होने से दुर्गंध उठती थी और निकलना भी दुश्वार था। अब यहां दीवारों को चित्रकारी से सजाने के साथ ही पार्क में टहलकर आने वालों के लिए नया प्लेटफार्म और सीटिंग अरेंजमेंट भी किया गया है। इसी तरह दयालबाग और कई स्थानों पर सौंदर्यीकरण देखने को मिलता है जहां कभी डलाबघर हुआ करता था। शहर को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छ सर्वेक्षण में शहर को बेहतर रैंक दिलाने के लिए शहर में कई स्थानों पर यह अनुभव प्रयोग किए जा रहे हैं। दीवारों पर आकर्षक चित्र बनाए जा रहे हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

agraleaksबिगलीक्स

Agra News Live: Speed Petrol Consumption Incraeses in Agra

आगरालीक्स …आगरा के पेट्रोल पंपों पर स्पीड पेट्रोल की बिक्री बढ़ी, सादा...

error: Content is protected !!