आगरालीक्स ….आगरा में नगर निगम के चुनाव में 60 वार्डों में कांटे की टक्कर, निर्दलीय ने राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों के बिगाड़े समीकरण, रोचक होने जा रहा मुकाबला।

आगरा में मेयर और 100 वार्ड के पार्षद पद के प्रत्याशियों के लिए चार मई को मतदान होना है। मंगलवार शाम छह बजे प्रचार थम गया, इसके साथ ही समीकरण बनाने में प्रत्याशी जुट गए हैं। कई वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने भाजपा, बसपा, सपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के समीकरण बिगाड़ दिए हैं।
त्रिशूल से लेकर उगता सूरज की चुनौती
भाजपा से जिन्हें टिकट नहीं मिल सकी, वे निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। इसके चलते भी समीरण बिगड़ गए हैं। निर्दलीयों के चुनाव चिन्ह त्रिशूल और उगता सूरज हैं, जो इन चुनाव चिन्हों से मैदान में उतरे हैं, उनके लिए बड़ी चुनौती है।
समर्थन का दौर, मनाने के प्रयास
जिन वार्डों में रोचक मुकाबला है वहां दूसरे प्रत्याशी को मनाने का दौर भी चल रहा है। कई वार्ड में जिन प्रत्याशियों से प्रतिद्वंद्वी के वोट कट सकते हैं उन्हें सपोर्ट किया जा रहा है। इससे इस बार का पार्षद का चुनाव रोचक हो गया है।