आगरालीक्स..( वीडियो न्यूज).. आगरा में नगर निगम के चुनाव में मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह, मतदान केंद्रों पर लाइन, डीएम ने बूथों का किया निरीक्षण। समस्या और सूचना कंट्रोल रूम पर दे सकते हैं,

आगरा में पहले चरण में 98 वार्ड के 510 प्रत्याशी और 10 मेयर प्रत्याशियों के लिए गुरुवार सुबह सात बजे से 1505 केंद्रों पर मतदान शुरू हो गया। कलेक्ट्रेट में मतदान के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी लाइन लगी हुई है। मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
2017 से ज्यादा मतदान की उम्मीद
इससे पहले 2017 में हुए नगर निगम के चुनाव में मतदान प्रतिशत कम रहा था। 40.67 प्रतिशत लोगों ने ही मतदान किया था लेकिन इस बार लोगों के उत्साह को देखते हुए लग रहा है कि मतदान प्रतिशत बढ़ सकता है।
कंट्रोल रूम का नंबर
डीएम नवनीत सिंह चहल के अनुसार सूचनाओं का संग्रहण एवं प्रेषण तथा निर्वाचन के दौरान प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों एवं उड़नदस्ता आदि टीम से समन्वय स्थापित कर पर्यवेक्षण एवं अनुश्रवण कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। उन्होंने कहा कि निर्वाचन के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की सूचना कन्ट्रोल रूम के दूरभाष सं0- 0562-2260550
0562_2978943
0562_2978944