आगरालीक्स…आगरा में ताजमहल को गंदा कर रही 8 डेयरियां. नगर निगम ने दिया नोटिस. 125 पशु किए चिन्हित….पढ़ें पूरी खबर
आगरा में ताजमहल के यलो जोन में संचालित 8 डेयरियों को नगर निगम ने एक्शन लिया है. निगम ने इन डेयरियों को हटाने के लिए 20 दिन का नोटिस दिया है. यहां 125 पशु हैं जिन्हें निगम ने चिन्हित किया है. निगम ने इसका कारण भी बताया है. नगर निगम के अनुसार ताज के यलो जोन में संचालित इन डेयरियों के कारण गंदगी हो रही है और इसका असर ताजमहल पर भी पड़ रहा है. इसके कारण इन डेयरियों को यहां से हटाने का निर्णय लिया गया है जिससे कि गंदगी न हो.

निगम के अनुसार ताजमहल के यलो जोन में 8 ऐसी डेयरियां हैं जहां 125 पशु है. इन डेयरियों के संचालकों को 20 दिन का नोटिस दिया गया है जिससे कि वो यहां से इनको हटा लें. अगर 20 दिन के बाद ये डेयरियां यहां से नहीं हटाई जाती हैं तो इनके खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना भी वसूला जाएगा.