आगरालीक्स …आगरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुत्र योगी आदित्यनाथ एक गरीब किसान हैं, उन्हें दो पीएम सम्मान निधि से छह हजार रुपये दिए जाएंगे। क्रषि विभाग द्वारा पीएम सम्मान निधि के लिए तैयार की गई 2 .12 लाख किसानों की सूची में बिचपुरी ब्लॉक के राजस्व गांव बरारा में नरेंद्र मोदी पुत्र योगी आदित्यनाथ दर्ज है। तहसील सदर द्वारा की गई जांच में यह मामला पकडा गया है। मीडिया से डीएम एनजी रवि कुमार का कहना है कि प्रधानमंत्री क्रषि सम्मान निधि की सूची में फर्जी किसानों के नाम सामने आए हैं, इसमें एक नाम नरेंद्र मोदी भी है, इसकी जांच कराई जा रही है, फर्जी नामों को सूची से हटा दिया गया है।
बजट में दो हेक्टेयर से कम भूमि, जिस परिवार में कोई सरकारी नौकरी में ना हो, ऐसे किसानों को छह हजार रुपये सालाना देने की घोषणा की गई है। ऐसे किसानों की सूची तैयार की जा रही है, पहले किश्त इसी महीने दी जानी है, आगरा के 2 .12 किसानों की सूची तैयार की गई है। इस सूची में नरेंद्र मोदी पुत्र योगी आदित्यनाथ निवासी गांव बरारा बिचपुरी दर्ज है। सदर तहसील द्वारा पात्र किसानों की सूची की जांच की गई, इसमें मामला पकडा गया है, इसके साथ ही तमाम किसानों के फर्जी नाम सूची में दर्ज कर दिए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा सूची की जांच कराई जा रही है, इसे संशोधित करने का काम शुरू कर दिया गया है।