
नेशनल चैंबर, आगरा की 2016 178 की कार्यकारिणी के लिए मंगलवार सुबह अग्रवन में मतदान शुरू हुआ। चैंबर के 1420 सदस्य हैं, इसमें से 1329 सदस्यों को मतदान करने का अधिकार दिया गया है। पिछले साल आम सहमति से अध्यक्ष चुन लिए गए थे, लेकिन इस बार अध्यक्ष पद के दावेदार पफाउंड्री इंडस्ट्री से जुडे अशोक गोयल और डीजल इंजन पंप सेट निर्माता नरेंद्र सिंह मैदान में डले हुए हैं। कारोबारियों के दो गुट इन दोनों के समर्थन में आ गए हैं। गुटबाजी के चलते इस बार सहमति नहीं बन सकी है। वहीं, प्रबंध समिति के 12 ग्रुपों के लिए 10 निर्विरोध चुन लिए गए हैं, दो ग्रुपों के लिए चुनाव होना है। मतदान दोपहर साढे तीन बजे तक होगा, उसके बाद मतगणना और शाम को परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
इनके बीच मुकाबला
अध्यक्ष पद नरेंद्र सिंह, अशोक गोेयल
उपाध्यक्ष दो पद गिरीश चंद गोयल, राजेंद्र गर्ग और राजेश अग्रवाल
कोषाध्यक्ष एक पद अनूप जिंदल और राजीव अग्रवाल
Leave a comment