आगरालीक्स.. आगरा में यमुना लबालब हैं, ऐसे में युवा जोश तैराकी का जौहर दिखा रहे हैं, लहरों को चीरते झंडा और ढोल नगाडे लेकर यमुना को पार कर रहे हैं।
आगरा में यमुना का जलस्तर बढ गया है, इसके साथ ही नौचंदी का मेला शुरू हो गया है। यह सालों से चला आ रहा है। इसमें हाथों में झंडा और ढोल नगाडे लेकर रामबाग घाट से हाथी घाट तक युवा यमुना की लहरों को चीरते हुए आगे बढते हैं। तमाम लोग यमुना किनारे पर खडे होकर इस नजारे को देखते हैं, युवाओं की टोली में काम्पटीशन होती है कि पहले कौन यमुना को पार करेगा।