Wednesday , 22 July 2026
Home बिगलीक्स NBA star Kevin Durant describe Tajmahal Visit: Realize mistake , says That’s my fault
बिगलीक्स

NBA star Kevin Durant describe Tajmahal Visit: Realize mistake , says That’s my fault

145

आगरालीक्स… आगरालीक्स… आगरा और ताजमहल के बारे में अमेरिका के मोस्ट वैल्युएबल बॉस्केबॉल प्लेयर केविन दूरंत ने कुछ ऐसा बोला कि अब सॉरी बोलना पड रहा है, सफाई दे रहे और यह भी कह रहे हैं कि मैं भारत में जल्द आ रहा हूं और वहां बॉस्केटबॉल का प्रशिक्षण भी दूंगा।
बॉस्केटबॉल प्लेयर केविन दूरंत ने टिवट किया है कि क्षमा करें, मैंने भारत के बारे में जो कमेंट किए थे उन्हें गलत तरीके से पेश किया गया है, भारत में मेरा अच्छा समय व्यतीत हुआ इसके लिए आभारी हूं, मैं वास्तव में हतप्रभ हूं कि मेरे कमेंट को कैसे पेश किया गया, यह मेरी गलती है, उन्होंने आगे स्पष्ट किया है कि मैने भारत के बारे में अपनी परिकल्पना और वास्तविकता बयां की थी।

यह है मामला

kevin durant

एनबीए के मोस्ट वैल्युएबल बॉस्केटबॉल प्लेयर केविन दुरंत जुलाई के अंत में इंडिया आए थे और यहां एक साथ 3459 बच्चों को बॉस्केटबॉल की ट्रनिंग देकर गिनीज बुक आॅफ वर्ड रिकॉर्ड बनाया था। वे ताजमहल देखने भी गए, यहां से जाने के बाद केविन दुरंत ने द एथलेटिन इन को दिए इंटरव्यू में कहा कि भारत के बारे में मेरे विचार थे कि वह एक ऐसा देश है जहां राजशाही, सोना है, या यूं कहें कि दुबई जा रहे हैं लेकिन जैसे ही भारत में मैने कदम रखा इट वाज रफ,
20 साल पीछे है भारत
केविन दूरंत का मानना है कि भारत नॉलेज और एक्सपीरियंस के मामले में 20 साल पीछे है, ऐसे लोगों की संख्या बहुत अधिक है दो शोषित और निचले दर्जे के हैं वे बॉस्केटबॉल खेलना सीखना चाहते हैं।
ताजमहल के रास्ते के अनुभव किए साझा
केविन दूरंत ने कहा कि मैं सोच रहा था कि ताजमहल पवित्र भूमि है, सुरक्षा बहुत अधिक होगी, और बहुत साफ होगा लेकिन जब मैं ताजमहल के लिए ड्राइव कर रहा था मुझे कुछ पडोसी मुल्क की यादें होने लगी, मैं एक बच्चे की तरह ताजमहल के लिए गाडी में सवारी कर रहा था। बीच रास्ते में मिटटी डली हुई थी, घर आधे बने हुए थे, उनमें लोग रह रहे थे, न उन घरों में दरवाजे थे और ना ही खिडकी थी। बीच रास्ते में गाय खडी थीं और कुत्ते थे।
ताजमहल है आईओपनर
केविन दूरंत ने कहा कि ताजमहल पहुंचने के बाद लगा कि यह आई ओपनर है, 500 साल पहले इसे कैसे बनाया गया होगा, यह पवित्र है। इसलिए ताजमहल दुनिया का सातवां अजूबा है, उन्होंने ताजमहल की तारीफ की।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Weather News: Rain Forecast today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में 24 घंटे में 5.1 एमएम बारिश, जानें आज...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News papers review 22nd July 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा का 22 जुलाई का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ नेट...

agraleaksबिगलीक्स

Agra News Live: Speed Petrol Consumption Incraeses in Agra

आगरालीक्स …आगरा के पेट्रोल पंपों पर स्पीड पेट्रोल की बिक्री बढ़ी, सादा...

बिगलीक्स

Agra News Live: CM Yogi Aaditynath Agra Visit on 25th July 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में 25 जुलाई को सीएम योगी आदित्यनाथ आ...

error: Content is protected !!