Thursday , 4 June 2026
Home आगरा ‘NCC develops youth by making them as pure as 24 carat gold’…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

‘NCC develops youth by making them as pure as 24 carat gold’…#agranews

238

आगरालीक्स…(29 October 2021 Agra News) एनसीसी युवाओं को 24 कैरेट सोने की तरह खरा बनाकर उसका विकास करता है. आगरा कॉलेज के नये प्राचार्य डॉ. अनुराग शुक्ला ने….

“जीवन का पहला पाठ आत्मानुशासन का पाठ होता है। एनसीसी का उद्देश्य अनुशासित मानव की फौज तैयार करना है। कैडेट जब एनसीसी के गहन प्रशिक्षण से गुजरता है तो 24 कैरेट सोने की तरह खरा बनकर उसका विकास होता है।” यह कहना है आगरा कॉलेज के नवागत प्राचार्य डॉ अनुराग शुक्ला का। वह आगरा कॉलेज में सेमिनार हॉल में एनसीसी आर्मी विंग द्वारा आयोजित “व्यक्तित्व विकास में एनसीसी का योगदान” विषय पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कैडेट्स को संबोधित कर रहे थे।

लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए
उन्होंने आगे कहा कि हमें अपने अंदर के अनुभव से लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए, न कि किसी दूसरे से प्रेरित होकर। और साथ में लक्ष्य निर्धारित करते हुए अपनी क्षमताओं एवं योग्यताओं का भी आकलन करना चाहिए। उन्होंने आने वाले समय में एनसीसी की अधिक से अधिक गतिविधियां आयोजित करने पर बल दिया। उन्होंने को बोलते हुए कहा कि वर्दी पहनने के बाद वे महाविद्यालय में सामान्य छात्र-छात्राओं से अलग हो जाते हैं और उनके दायित्व भी अधिक बढ़ जाते है।

नवागत प्राचार्य का स्वागत भी किया
आर्मी विंग के कंपनी कमांडर लेफ्टिनेंट अमित अग्रवाल ने प्राचार्य का स्वागत करते हुए एनसीसी के उद्देश्य एवं कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर कैडेट्स ने कॉलेज के नवागत प्राचार्य डॉ अनुराग शुक्ला का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व कैडेट्स ने अपने अनुभव साझा करते हुए उपस्थित कैडेट्स को प्रेरित किया। व्याख्यान का संचालन कैडेट नेहा शर्मा ने किया। स्वागत उद्बोधन वर्षा जादौन तथा नंदिनी पवार ने आभार प्रदर्शन ने किया। कैडेट रितेश परिहार ने एनसीसी की विगत 5 वर्षों की उपलब्धियां गिनाई। इस अवसर पर अंडर ऑफिसर दीप्ति, अरुण, कमलेश, राजीव, प्रिया, लकी शर्मा, शिवमपाल आदि कैडेट्स ने भी अपने विचार रखे। पूर्व कैडेट्स में तान्या जैन, नितिन भारद्वाज, अमोलक कुमार, यति मंगल, लक्ष्मी बसवराज, शुभम यादव, अमित कुमार, शिवानी परमार आदि कैडेट्स उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 4th June 2025

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra Live News: Hariyali Teej festival was held at Shri Thakur Mathuradhish Ji Maharaj Temple.#agranews

आगरालीक्स…आगरा में हिंडोले पर विराजे ठाकुरजी, झोंटा देने भक्तों की लगी होड़....

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Women vandalized a liquor shop in Agra, setting fire to liquor crates…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में महिलाओं ने देशी शराब ठेके पर की तोड़फोड़. शराब पेटियों...

आगरा

Agra Live News: There will be a strong demand in Agra to give the cow the respect of Mother of the Nation…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पुरजोर तरीके से होगी गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने...

error: Content is protected !!