आगरालीक्स ….नीट पीजी 2023 की परीक्षा पांच मार्च को होगी। देश के 267 शहरों में नीट पीजी की परीक्षा रहेगी।

नीट पीजी 2023 की परीक्षा पांच मार्च 2023 से देश के 267 शहरों में आयोजित की जाएगी। ड एमडी की 19953 और एमएस की 10821 सीटों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। जबकि अन्य पीजी डिप्लोमा कोर्स की 1979 सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।
परीक्षा में होंगे 200 प्रश्न
नीट पीजी 2023 की परीक्षा में 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। पार्ट ए प्री क्लिनिकल, पार्ट बी पैराक्लीनिक और पार्ट सी क्लिनिकल के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 3.30 मिनट होगी, नेगेटिव मार्किंग भी होगी। एक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा।