नईदिल्लीलीक्स… नीट यूजी का आज दोबारा रिजल्ट जारी किया जाएगा, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। रिजल्ट शहर वार और केंद्र वार छात्रों की पहचान छिपाकर एनटीए की वेबसाइट पर जारी किया जाना है। ( NEET UG 2024 : NTA declare City & Center wise today)
नीट यूजी में गड़बड़ी और परीक्षा रद करने के लिए करीब 40 याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को आदेश दिए थे कि सभी छात्रों का रिजल्ट दोबारा घोषित किया जाए। इसमें केंद्र वार और शहर वार रिजल्ट जारी किया जाए।
सोमवार को होगी सुनवाई
एनटीए द्वारा आज वेबसाइट पर रिजल्ट घोषित किया जाना है इसके बाद सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।