Monday , 20 April 2026
Home आगरा Negative report of RTPCR and online registration necessary for the darshan of Banke Bihari ji in Vrindavan…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्समथुरामथुरालीक्स

Negative report of RTPCR and online registration necessary for the darshan of Banke Bihari ji in Vrindavan…#agranews

157

आगरालीक्स…(6 January 2022 Agra News) अब ठाकुर बांकेबिहारी जी के दर्शन करना चाहते हैं तो करने होंगे ये दोनों काम..वरना राधे—राधे

आनलाइन रजिस्ट्रेशन करना जरूरी
अगर आप इस समय वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी जी के दर्शन करने की अभिलाषा मन में पाले हुए हैं और दर्शन करने को आतुर हैं तो आपको बांके बिहारी की दर्शन के लिए दो जरूरी काम करने पड़ेंगे. दरअसल मथुरा में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखते हुए अब ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शनों के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई है. इसके अलावा श्रद्धालुओं को अपनी आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट लाना भी अनिवार्य है. गुरुवार को मंदिर प्रशासक सिविल जज जूनियर डिवीजन अर्चना सिंह ने ये आदेश जारी किए.

नये साल के पहले दिन बांके बिहारी जी के दर्शनों को कुछ इस तरह उमड़ी थी भीड़

बता दें कि नये साल से लगातार देखने को मिला था कि बांके बिहारी जी के दर्शन करने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे. श्रद्धालुओं की संख्या इतनी अधिक थी कि वहां पैर रखने तक की जगह नहीं थी. लेकिन अब मथुरा में कोरोना के केसों की संख्या में इजाफा होने लगा है ऐसे में सिविल जज जूनियर डिविजन अर्चना सिंह ने ये आदेश जारी किए हैं. इसके अलावा मंदिर के प्रवेश मार्ग पर कोविड टेस्टिंग डेस्क् बनाने के साथ ही कोविड के नियमों का कड़ाई से पालन करने के आदेश जारी किए गए हैं. मंदिर परिसर में पैरा मिलिट्री फोर्स, पुलिस कराने के साथ ही एंट्री से पहले थर्मल स्कैनिंग, मास्क, हैंड सेनिटाइजेशन का भी इंतजाम करने को कहा गया है. निकासी वाली गलियों में पुलिस की व्यवस्था करने को कहा है जिससे कि भीड़ इकट्ठी न हो सके.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Goddess Pitambara Devi’s Praktaya Utsavwill be celebrated for three days at the Sitaram Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सीताराम मंदिर में तीन दिन मनाया जाएगा मां पीतांबरा देवी...

मथुरा

Mathura Live News: Virat Kohli and Anushka Sharma once again sought the blessings of Saint Premanand Maharaj…#mathuranews

मथुरालीक्स…विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने फिर किए संत प्रेमानंद महाराज के...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Car Catches Fire in Civil Court Parking Lot in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दीवानी की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग. कूड़े...

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

error: Content is protected !!