Monday , 20 April 2026
Home आगरा New Agra City in 10500 Hectare with Rs 40000 Crore develop by Yamuna Expressway Industrial Development Authority#agra  
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

New Agra City in 10500 Hectare with Rs 40000 Crore develop by Yamuna Expressway Industrial Development Authority#agra  

232

आगरालीक्स… आगरा के​ लिए अच्छी खबर, 10500 हेक्टेयर में 40 हजार करोड़ से बनेगा एक और नया शहर ( New Agra ), 30 गांवों की जमीन का होगा अधिग्रहण। इंडस्ट्री के साथ आवासीय कॉलोनी बनेंगी। (New Agra City in 10500 Hectare with Rs 40000 Crore develop by Yamuna Expressway Industrial Development Authority)


यमुना प्राधिकरण द्वारा आगरा में न्यू आगरा विकसित करे जा रहा है। इसके लिए 30 गांवों की 10500 हेक्टेयर जमीन चिन्हित की गई है। न्यू आगरा को ​बसाने के लिए 9 महीने में मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा, मास्टर प्लान तैयार करने की जिम्मेदारी ट्रैक्टेबिल इंजीनियरिंग स्काई ग्रुप को जिम्मेदारी दी गई है।


इंडस्ट्री के लिए 25 प्रतिशत और 20 प्रतिशत आवासीय
आगरा में बसने जा रहे नए शहर में इंडस्ट्री के लिए 25 प्रतिशत, आवासीय के लिए 20 प्रतिशत हिस्सा होगा। जबकि हरित क्षेत्र के लिए 15 प्रतिशत, ट्रांसपोर्ट के लिए 13 प्रतिशत, पर्यटन के लिए सात और मिश्रित भूमि उपयोग के ​ििलए सात प्रतिशत क्षेत्र आरक्षित किया जाएगा।


इन गांवों को न्यू आगरा के लिए किया गया चिन्हित
नया शहर बसाने के लिए आगरा के खंदौली, जलसेर मार्ग स्थित 30 गांवों को चिन्हित किया गया है। नहर्रा, रूपधंदु, जराउ, पेसाई, खंडिया, बामन, खड़गपुर, चौकर, परिहार, अनवल खेड़ा, शेरखान, उस्मानपुर, सेमरा, ऊंचा, अगरपुर, चिहौंली, हसनपुर, मुडी जहांगीरपुर, अरेला, चोली, बहरामपुर, नंगला निशंख, गहरबची, नंगला मनी, गढ़ी पिरथि, अगवरखास, नंगला तुलसी, नयाबांस, नवलपुर, धरेरा।


फेज टू में विकसित किया जा रहा न्यू आगरा
यमुना प्राधिकरण में गौतमबुद्ध नगर से लेकर बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा और आगरा के 1149 गांवों को अधिसूचित किया था, पहले चरण में गौतमबुद्ध नगर और बुलंदशहर और अधिसूचित गांवों में शहर विकसित किया जा रहा है। इसके बाद दूसरे चरण में अलीगढ़ के टप्पल बाजना, मथुरा के साथ ही आगरा के गांवों में शहरी ढ़ांचा विकसित किया जाना है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

आगरा

Agra Live News: Three couples begin a new life through a mass marriage in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सामूहिक विवाह के जरिए तीन जोड़ों की नई जिंदगी शुरू.

आगरा

Agra Live News: Goddess Pitambara Devi’s Praktaya Utsavwill be celebrated for three days at the Sitaram Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सीताराम मंदिर में तीन दिन मनाया जाएगा मां पीतांबरा देवी...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Car Catches Fire in Civil Court Parking Lot in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दीवानी की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग. कूड़े...

error: Content is protected !!