Friday , 16 January 2026
Home हॉट न्यूज़ New born girl baby found abandoned in Kerala Express at Agra Cantt
हॉट न्यूज़

New born girl baby found abandoned in Kerala Express at Agra Cantt

IMG-20150518-WA0038
आगरालीक्स सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे कैंट रेलवे स्टेशन पर नई दिल्ली से त्रिवेंद्रम जा रही केरला एक्सप्रेस में एक युवक इस बच्ची को स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार से 2.25 बजे सफेद जींस और ऑरेंज शर्ट पहने ट्रेन के एस-5 कोच में छोड़ गया था। तौलिये में लिपटी लाल फ्रॉक पहनी मासूम को देख हर मुंह से बस एक ही आवाज निकली हाय..इस मासूम को कोई कैसे छोड़ सकता है। दरअसल जींस पहने युवक ने बच्ची को सीट पर लिटाकर सवारियों से कहा कि वह पानी पीने जा रहा है। यात्री जब तक कुछ समझते वह बच्ची को छोड़कर दूसरे गेट से उतरकर गायब हो गया। दस मिनट बाद ट्रेन चलने पर सवारियों ने दो बार चेन पुलिंग की। इसके बाद भी पिता नहीं आया तो यात्रियों ने टिकट कलेक्टर को जानकारी दी तो आरपीएफ और जीआरपी के अलावा रेलवे के अधिकारी वहां पहुंच गए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक की तलाश कराई लेकिन वह नहीं मिला।
मासूम को ट्रेन में छोड़ जाने का पता चलने पर स्टेशन पर दर्जनों लोगों की भीड़ जुट गई। हर कोई उसे अपनी गोद में लेना चाहता था। वहीं, अपनों की संवेदनहीनता से बेखबर मासूम लोगों की भीड़ देख खिलखिला रही थी। इंस्पेक्टर जीआरपी कैंट देवेंद्र मिश्रा ने बताया बच्ची को चाइल्ड लाइन की सुपुर्दगी में दिया गया है।

 

 

 

 

 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़फिरोजाबादबिगलीक्समैनपुरीयूपी न्यूजसिटी लाइवहॉट न्यूज़

Native of Kasganj Arun Maurya killed Atiq & Ashraf, Known about Lavlesh & sunny Family #lucknow

लखनऊलीक्स… अतीक और अशरफ की हत्या करने वाला अरुण मौर्य कासगंज का...

फिरोजाबादबिगलीक्सयूपी न्यूजहाथरसहॉट न्यूज़​क्राइम

Video News : Bride Harsh Firing on wedding stage video goes viral #hathras

आगरालीक्स… वरमाला के बाद स्टेज पर बेटी दुल्हन ने रिवाल्वर से चार...

आगराबिगलीक्सहॉट न्यूज़​क्राइम

Agra Police shock after listen 9th standard girl fake story of 16 girl hostage in house in Agra #agranews

आगरालीक्स …..(Agra News 28th February 2022 )..आगरा में एक कान्वेंट स्कूल की...

आगराटॉप न्यूज़हॉट न्यूज़

We Indians are at number four in spending the most time on mobile

ग्लोबललीक्स…जरा सा खाली हुए और लग गए मोबाइल देखने में. मोबाइल पर...

error: Content is protected !!