Wednesday , 17 June 2026
Home आगरा New guidelines issued by the Election Commission regarding road shows, election rallies and public meetings…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

New guidelines issued by the Election Commission regarding road shows, election rallies and public meetings…#agranews

113

आगरालीक्स…(31 January 2022 Agra News) अनलॉक हुईं चुनावी सभाएं..अब मैदान में एक हजार लोगों की अनुमति तो अंदर हॉल में 500 लोगों की संख्या तय. 20 लोग घर—घर जाकर कर सकते हैं प्रचार. पर अभी वाहन रैलियों और रोड शो पर जारी रहेगा वैन

यूपी विधानसभा चुनाव के पहले चरण से पहले चुनाव आयोग ने चुनावी सभाओं और रैलियों को लेकर राजनीतिक दलों को कई राहतें दे दी हैं. पांच राज्यों में होने वाले चुनाव से पहले जारी चुनाव अभियान में नई गाइडलाइंस तय की गई हैं. इसके मुताबिक अब रोड शो और वाहन रैलियों पर 11 फरवरी तक वैन जारी रहेगा. लेकिन इसके अलावा कई छूट भी दी हैं.

  1. आयोग के अनुसार एक फरवरी से सभी राजनीतिक दल या चुनाव में खड़े होने वाले उम्मीदवार खुली जगहों पर एक हजार लोगों या जगह की क्षमता से 50 फीसदी लोगों को जुटाकर सार्वजनिक बैठक कर सकते हैं. पहले ये सीमा 500 लोगों तक तय की गई थी.
  2. उम्मीदवारों को घर—घर जाकर चुनाव प्रचार करने के नियमों में भी छूट दी गई हैं. अब पहले के 10 लोगों के स्थान पर 20 लोग डोर टू डोर कैंपेन में शामिल हो सकते हैं. इनमें सुरक्षाकर्मियों को नहीं गिना जाएगा.
  3. राजनीतिक दलों को बंद जगहों या इनसाइड ​मीटिंग के लिए ज्यादा से ज्यादा 500 लोगों या हॉल व कमरे की क्षमता से 50 प्रतिशत लोगों को जुटाकर बैठक की जा सकेगी. पहले यह संखया 300 लोगों तक ही तय थी.
  4. राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों को कोरोना अनुरूप व्यवहार करने और नियमों को मानने की सलाह दी गई हे.
  5. चुनाव आयोग का कहना है कि महामारी के मद्देनजर 8 जनवरी 2022 को चुनाव से जुड़ी गाइडलाइंस जारी रहेंगी. उनमें किसी भी तरह का कोई परिवर्तन नहीं किया गया है.
Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

UP Live News: 50% Fare concession in roadways bus fare in UP for NEET UG exam on 21st June 2026

यूपीलीक्स…News: आगरा सहित उत्तर प्रदेश में 21 जून को नीट यूजी की...

आगरा

17th June 2026 Zodiac sign, Rashiphal

आगरालीक्स …17 जून बुधवार को चार राशियों के लिए बहुत अच्छा दिन,...

बिगलीक्स

UP Live News: Summer vacations from 20th May to 24th June in Government School’s

लखनऊलीक्स …UP News: सरकारी स्कूलों की गर्मियों की छुट्टी में बदलाव किया...

बिगलीक्स

Agra Live News: 200 industry shifted in Flatted Factory complex Foundary Nagara Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में 135 करोड़ की लागत से बने फ्लैटेड...

error: Content is protected !!