आगरालीक्स…बांकेबिहारी जी में दर्शन और आरती की टाइमिंग कल से बदल रही है. 16 मार्च से ये होगी नई टाइमिंग
बांके बिहारी जी के दर्शन के लिए हर रोज देश के कोने—कोने से श्रद्धालु आते हैं. सुबह से ही भक्तों की भीड़ अपने आराध्य के दर्शन के लिए जुट जाते हैं. पट खुलने से पहले ही श्रद्धालुओं की भीड़ लग जाती है. लेकिन गर्मी और सर्दी के समय में दर्शन और आरती की टाइमिंग बदलती है. अब गर्मी का समय आ गया है और 16 मार्च से दर्शन की टाइमिंग और आरती के समय में बदलाव किया जा रहा है.
नई टाइमिंग जानें
सुबह के समय दर्शन का समय — सुबह 7 बजकर 45 मिनट से दोपहर 12 बजे तक
श्रंगार आरती — सुबह 7 बजकर 55 मिनट से
राजभोग आरती — 11 बजकर 55 मिनट पर
सायंकालीन दर्शन का समय
दर्शन का समय — शाम 5 बजकर 30 मिनट से रात 9 बजे तक
शयनभोग आरती — रात 9 बजकर 25 मिनट पर