आगरालीक्स ….आगरा में ताजमहल के साये में 170 हेक्टेयर में 621 करोड़ से बनेगी टाउनशिप, छह महीने में शुरू हो जाएगा काम।

आगरा में ताजमहल से चार किलोमीटर दूर बुढ़ाना गांव में 150 हेक्टेयर और महुआ खेड़ा गांव में 20 हेक्टेयर इस तरह 170 हेक्टेयर भूमि में नई टाउनशिप बनाई जाएगी। 170 हेक्टेयर भूमि पर नई टाउनशिप बनाने के लिए भूमि अधिग्रहण को 621 करोड़ रुपये एकमुश्त दिए जाएंगे। लखनऊ में हुए प्रजेंटेशन में आगरा में 170 हेक्टेयर में नई टाउनशिप पर सहमति बन गई।
यहां बनेगी नई टाउनशिप
आगरा में नई टाउनशिप इनर रिंग रोड पर बुढ़ाना और महुआ खेड़ा गांव में बनेगी। इससे यमुना एक्सप्रेस वे और लखनऊ एक्सप्रेस से टाउनशिप सीधी जुड़ जाएगी। टाउनशिप को पर्यटकों के लिहाज से विकसित किया जाएगा, इसमें होटल और पार्क बनेंगे। इसके साथ ही प्लाट भी आवंटित किए जाएंगे।
छह महीने में शुरू हो जाएगा काम
एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ का कहना है कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए टाउनशिप विकसित की जा रही है, यह ताजमहल से चार से पांच किलोमीटर दूर है, 621 करोड़ रुपये मिलने के छह महीने में काम शुरू हो जाएगा।
ग्रेटर आगरा के लिए भी मिल चुकी है सहमति
आगरा में नई टाउनशिप से पहले ग्रेटर नोएडा की तर्ज पर ग्रेटर आगरा बसाने के लिए भी सहमति मिल चुकी है। ग्रेटर अगारा एत्मादपुर के रहनकला, सहित चार गांव में बसाया जाएगा। इसके लिए एडीए को कैपिटल सीड के रूप में 150 करोड़ रुपये शासन से मिलने हैं।