आगरालीक्स… आगरा में नया ट्रैफिक प्लान लागू कर दिया गया है, सेंट पैट्रिक्स, सेंट पीटर्स वाले रोड सहित छह रोडों पर वन वे ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। वहीं, नो एट्री में भी बदलाव किया गया है।
आगरा में नगर निगम के डंपर से सेंट पैट्रिक्स की छात्रा की मौत के बाद बिजनेस मैन की पत्नी को गंभीर चोट लगीं हैं। एक दंपती की भी मौत हो चुकी है। इसके बाद एसएसपी अमित पाठक ने एसपी ट्रैफिक प्रशांत कुमार के साथ सर्वे के बाद नया ट्रैफिक प्लान लागू किया है। इसे अब लागू कर दिया गया है। नए प्लान इसमें नो एंट्री के समय से लेकर उसके स्थानों में भी संशोधन किया गया है। साथ ही कई एकल मार्ग भी घोषित किए गए हैं। कुछ ऐसे नए स्थान शामिल किए हैं जहां से भारी वाहन नो एंट्री में घुस जाते थे और पुलिस पर आरोप लगते थे। नए प्लान का अब मुख्यालय से गजट नोटिफिकेशन होगा।
यहां लागू किया गया वन वे ट्रैफिक प्लान
– सेंट पीटर्स, सेंट पैट्रिक्स की तरफ से आने वाले स्कूली वाहनों को एमडी जैन कॉलेज तिराहा से हनुमान मंदिर तिराहा से सेंट जोंस चौराहा पर भेजा जाएगा।
– रुई की मंडी से भोगीपुरा की ओर केवल वाहन जा सकेंगे, वापस नहीं आ सकेंगे। यह रोड वनवे होगा, लेकिन दो पहिया वाहन आ सकेंगे।
– नेहरू नगर से सुल्तानगंज चौराहे पर आने के लिए सर्विस रोड वन वे की तरह प्रयोग होगा।
– सुल्तानगंज की पुलिया चौराहे से विजय नगर जाने के लिए बाएं मुड़कर हॉस्टल के सामने वाली रोड का प्रयोग किया जाएगा।
– विजय नगर फाउंड्री रोड वन वे के रूप में बाईपास आने के लिए प्रयुक्त होगा।
– रेलवे स्टेशन तिराहा व लोहामंडी के बीच का रास्ता वन वे होगा, जो कि रेलवे स्टेशन तिराहा से लोहामंडी तिराहे की तरफ आ सकेंगे। यहां से जाना प्रतिबंधित होगा।
कल से प्लान लागू हो गया है।
भारी वाहनों पर प्रतिबंध
– नो एंट्री के समय सुबह पांच बजे से रात 11 बजे तक रहेगा (यमुना किनारा को छोड़कर)
– नो एंट्री का समय केवल यमुना किनारा रोड पर सुबह 6 बजे से 10 बजे तक रहेगा।
—
नो एंट्री के स्थान
– एमजी रोड पर भगवान टॉकीज से रोहता नहर तक
– माल रोड क्लब चौराहे से फतेहाबाद रोड स्थित तोरा चौकी।
– यमुना किनारा रोड वाटरवक्र्स से (जीवनी मंडी, बेलनगंज, हाथीघाट, शमशान घाट) पुरानी मंडी होते हुए ताज व्यू चौराहा तक।
– एमजी रोड द्वितीय पर अमरपुरा तिराहे से बोदला चौराहे तक।
– जयपुर रोड पर पथौली नहर से पृथ्वीनाथ फाटक तक।
– गुरुद्वारा गुरु का ताल से भावना टॉवर होते हुए मदिया कटरा तक।
– कैलाशपुरी तिराहा (भावना टॉवर) से करकुंज चौराहा तक।
– सिकंदरा से कारगिल पेट्रोल पंप होते हुए बोदला चौराहे से मारुति एस्टेट चौराहा तक।
– एकता चौकी तिराहा से अमर होटल तिराहा तक।
– मलपुरा नहर से खेरिया मोड़ तक।
– वाटरवक्र्स यमुना ब्रिज से सिकंदरा एनएच-2 से शहर में जाने वाले संपर्क मार्ग (बल्केश्वर, कमला नगर, मुगल रोड, दयालबाग, केंद्रीय ङ्क्षहदी संस्थान, केके नगर) तक।
इन सभी स्थानों से नो एंट्री के समय वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
—
खास बातें
– यह आदेश स्कूलों के खुलने और बंद होने के समय में निकलने वाली स्कूली वाहनों पर लागू नहीं होगा।
– बीमार, घायल मरीजों को ले जा रहे वाहनों, शव वाहनों पर लागू नहीं होगा।
– सीएनजी चालित ऑटो रिक्शा बिना सवारी भरे एमजी रोड से गैस भरवाए जाने को अनुमति होगी।
– शहर की सीमा में नो एंट्री के समय सुबह 5.00 बजे से 11 बजे तक ट्रैक्टर-ट्रॉली का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। एमजी रोड, एमजी रोड दो, वाटर वक्र्स चौराहे से यमुना किनारा होते हुए पुरानी मंडी की ओर ये शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
हल्के और भारी व्यावसायिक वाहनों पर प्रतिबंध।
– बिजली घर चौराहा से रेलवे पुल रोड।
– चिम्मन पूड़ी चौराहा से रावत पाड़ा रोड।
– सदर भट्टी चौराहा से हींग की मंडी होते हुए कोतवाली रोड।
– एमजी रोड पर भगवान टॉकीज से क्लब चौराहा तक नो एंट्री के समय में ऑटो लोडर प्रतिबंधित रहेंगे।