
एमजी रोड के हरीपर्वत चौराहे पर अक्सर जाम रहता है, स्कूल की छुटटी के समय जाम हरीपर्वत से सेंट जोंस कॉलेज तक पहुंच जाता है। इसे देखते हुए नया प्लान तैयार किया गया है। हरीपर्वत और सेंट जोंस कॉलेज चौराहे की दूरी कम होने पर नया प्लान के तहत हरीपर्वत चौराहे पर वन वे व्यवस्था कर दी गई है। हरीपर्वत चौराहे और सेंट जोंस पुल पर बैरियर लगा दिए गए। इसके साथ ही ट्रायल शुरू हो गया। एसपी ट्रैफिक आरके सिंह ने बताया कि पहले दिन ट्रायल सफल रहा। चौराहे पर जाम की समस्या नहीं हुई। सेेंट जोंस पर भी बैरियर लगाए गए हैं, जिससे वाहनों को टर्न लेने में किसी तरह की परेशानी न हो। सोमवार को भी ट्रायल सफल रहता है तो मंगलवार से इसे लागू कर दिया जाएगा।
नालबंद के लिए बना था नया प्लान
नालबंद पर भी यही व्यवस्था की गई थी। पंचकुइयां की ओर जाने वाले वाहनों को सुभाष पार्क से टर्न लेना पड़ता है। इससे जहां नालबंद पर जाम की समस्या से मुक्ति मिल गई, लेकिन सुभाष पार्क पर वाहन के रुकने के कारण एमजी रोड पर जाम की समस्या खड़ी हो गई। इसी तरह कलक्ट्रेट में जब वाहन टर्न करते हैं तो वाहनों के रुकने के कारण जाम लग जाता है।
प्लान बनें, लेकिन फेल हो गए
शहर में जाम की समस्या सिर्फ एमजी रोड पर ही नहीं है। यहां के अलावा शाहगंज, लोहामंडी, मदिया कटरा, पालीवाल पार्क, भगवान टाकीज, रामबाग, यमुना किनारा मार्ग पर भी जाम की समस्या रहती है। तत्कालीन एसपी ट्रैफिक ने मदिया कटरा, शाहगंज और लोहामंडी के लिए ट्रैफिक प्लान बनाया था, जो कुछ दिन बाद ही फेल हो गया। लोगों को अब भी जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है।
Leave a comment