आगरालीक्स …आगरा में नए साल के जश्न पर पुलिस की सख्ती रही,ब्रीथ एनलाइजर से जांच और वाहनों की चेकिंग की गई। बाइक और स्कूटी पर तीन लोगों के घूमने पर चालान काटे गए।
आगरा में नए साल पर सख्ती रही, पुलिस ने चौराहों पर चेकिंग की, वाहन चालकों को रोक कर ब्रीथ एनलाइजर से जांच की गई, जिससे पता चल सके कि नशे में तो नहीं हैं। इसके साथ ही बाइक और स्कूटी पर तीन लोग होने पर चालान काटे गए, जगह जगह पुलिस तैनात रही।