आगरालीक्स….(Agra News 18th February 2022) दर्दनाक हादसा हाईवे पर दौड़ती कार पर गिरा बालू से भरा ट्रक, पति पत्नी की मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी।
आगरा रीजन के मैनपुरी क्षेत्र के थाना दन्नाहार में शुक्रवार दोपहर में इटावा की तरफ से कार आ रही थी। आगे बालू से भरा ट्रक चल रहा था, ओवरटेक करने के लिए कार जैसे ही ट्रक के बगल में पहुंची। बालू से भरा ट्रक कार के ऊपर पलट गया। ट्रक के नीचे कार दब गई, स्थानीय लोग आ गए लेकिन कार ट्रक के नीचे दबी हुई थी इसलिए कार में फंसे लोगों को निकाल नहीं सके।

क्रेन से ट्रक को हटाया
क्रेन बुलाई गई, क्रेन से बालू से भरे ट्रक को हटाया गया। कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। ट्रक के पलटने से कार की छत और सीटों के बीच में जगह नहीं बची।
पति पत्नी की मौत
हादसे में दो की मौत हो गई। मृतक की पहचान करनपाल सिंह निवासी गाड़ीवान मैनपुरी और उनकी पत्नी कमलेश के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों की दो महीने पहले ही शादी हुई थी। हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।