आगरालीक्स. हेट स्पीच को लेकर फेसबुक ने खिंचाई के बाद की कार्रवाई, बीजेपी विधायक टी राजा को किया बैन, देश दुनिया की दोपहर एक बजे तक की खबरें
फेसबुक ने बीजेपी विधायक टी राजा को किया बैन
अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल ने खबर प्रकाशित की थी तेलंगाना के बीजेपी विधायक टी राजा सिंह पोस्ट डाल रहे थे, ये पोस्ट हेट स्पीच थी, इस मामले में फेसबुक ने विधायक टी राजा के एकाउंट को बैन कर दिया है।
उधर, सूचना प्रौद्योगिकी से जुडी संसदीय स्थायी समिति ने फेसबुक इंडिया के एमडी अजीत मोहन से दो घंटे बात की, सवाल जवाब पूरे ना होने पर उन्हें दोबारा बुलाने का फैसला लिया गया है।
कोरोना मामले रिकार्ड टूटा
देश में कोरोना की सबसे बड़ी उछाल, एक दिन में 83883 नये केस सामने आने से अब तक के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। 24 घंटे में 1043 लोगों की मौत हुई है।
सुशांत केस में नया मोड़
फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस में नया मोड़ आ गया है। सीबीआई सुशांत की मौत और दिशा सालियान की मौत के कनेक्शन की तफ्तीश करेगी।
मुलायम कुनबे का वर्चस्व खत्म
सहकारिता क्षेत्र में सपा विशेष रूप से मुलायम सिंह यादव परिवार का वर्चस्व तीन दशक बाद खत्म हो गया है। भाजपा ने सहकारी विकास बैंक के चुनाव में 323 सीटों में से 293 सीटों पर जीत दर्ज की है।
सेना प्रमुख लद्दाख पहुंचे
भारत और चीन के बीच तनाव जारी है। एलएसी पर चीन की हर चाल का भारतीय सैनिक करारा जवाब दे रहे हैं। इस बीच हालात का जायजा लेने सेना प्रमुख जनरल एणएम नरवणे आज लद्दाख पहुंच गए हैं।
3.50 लाख में अपना घर
प्रधानमंत्री मोदी ने 2015 में आवास योजना शुरू की थी। इस योजना के तहत समय-समय पर राज्यों द्वारा मकानों की बुकिंग कराई जाती है। इसी के अंतर्गत उ.प्र. आवास विकास परिषद ने प्रदेश के 19 जिलों में एक सितंबर से बुकिंग शुरू कर दी है। गरीब इस योजना में 3.50 लाख रुपये में अपना घर खरीद सकेंगे।
महिला सैन्य अफसरों को राहत नहीं
थलसेना में महिलाओं के स्थायी कमीशन के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। कट ऑफ डेट से बाहर होने की वजह से 17 महिला अफसरों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था लेकिन उन्हें वहां कोई राहत नहीं मिली।
दिलीप के और भाई की मौत
बालीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के घर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, अभी हाल ही में दिलीप कुमार के छोटे भाई असलम का निधन हो गया था। अब उनके एक और छोटे भाई एहसान खान के निधन की खबर मिली है।