नईदिल्लीलीक्स… तमिलनाडु में लॉकडाउन 31 मार्च तक बढ़ा दिया गया है। पश्चिमी बंगाल सरकार की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज। साथ में देश-विदेश की अब तक की खबरें।
सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की पश्चिम बंगाल सरकार की याचिका
केंद्र सरकार और पश्चिम बंगाल के बीच बीते दिनों आईपीएस अफसरों के तबादले से जुड़ा विवाद आज सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया। याचिकाकर्ता द्वारा इस मामले में केंद्र के पास ज्यादा अधिकार होने का मुद्दा उठया था, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया। पश्चिम बंगाल के रहने वाले सुप्रीम कोर्ट के वकील अबू सोहेल की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। आईपीसी एक्ट 1954 के नियम 6 (1) पर सवाल खड़े करते हुए कहा गया कि केंद्र सरकार के पास राज्य सरकार के ट्रांसफर पोस्टिंग के मुद्दों पर अधिक शक्ति है। याचिकाकर्ता के मुताबिक राज्य सरकार को केंद्र सरकार के एक्शन का प्रभाव झेलना पड़ता है। ऐसे में इस प्रक्रिया की ओर अदालत को ध्यान देना चाहिए। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह इसमें दखल नहीं देंगे। इसके साथ ही याचिका रद्द कर दी।
तमिलनाडु में 31 मार्च तक बढ़ाया गया लॉकडाउन
तमिलनाडु में एक ओर जहां, विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं, वहीं राज्य में लॉकडाउन 31 मार्च तर बढ़ा दिया गया है। तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर छह अप्रैल को मतदान होना है। लॉकडाउन के तहत सरकारी, निजी कार्यालय, दुकानें और औद्योगिक प्रतिष्ठान अलग-अलग समायविधि में थोड़े-थोड़े कर्मचारियों के साथ थोड़े समय के लिए खुलेंगे।
चीन ने भारत को बिजली सुविधा को बनाया निशाना
सीमा पर गतिरोध के बीच चीन ने पिछले साल भारत में बिजली सुविधाओं को निशाना बनाया। एक रिपोर्ट में इसकी आशंका जताई गई और कहा गया कि पिछले साल अक्टूबर में मुंबई में आया बिजली संकट इसी का उदाहरण हो सकता है। बता दें कि मुंबई में अक्टूबर में कोविड महामारी के बीच बड़े पैमाने पर बिजली संकट आया था, जिसकी वजह से ट्रेनें रास्ते में रुक गई थीं और घंटों तक अस्पताल अंधेरे में रहे थे।
असम में भाजपा को झटका
असम में विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ भाजपा का गठबंधन समीकरण बिगड़ता दिख रहा है। वोडोलेंड पीपुल्स फ्रंट की नेता प्रविला रानी ब्रह्मा ने भाजपा पर कई आरोप लगाए और गठबंधन से बाहर होने की घोषणा की। बीपीएफ असम में 2016 के चुनाव से पहले ही भाजपा के साथ था, अब वह भाजपा से अलग होकर कांग्रेस के गठबंधन में शामिल हो गया है।