Wednesday , 12 March 2025
Home टॉप न्यूज़ News @ 1 pm on 10 february
टॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्स

News @ 1 pm on 10 february

नईदिल्लीलीक्स… लालकिला हिंसा का एक और आरोपी इकबाल सिंह गिरफ्तार। लॉकडाउन में एक करोड़ लोग अपने घरों को लौटे। साथ में देश-विदेश की अब तक की खबरें।

एलपीजी गोदाम में भीषण आग, चार झुलसे

मुंबई के वर्सोवा में आज सुबह एलपीजी के गोदाम में लगी भीषण आग में चार लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। घायलों को इलाज के लिए कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 16 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गईं और आग पर काबू पा लिया।

लॉकडाउन में एक करोड़ लोग घर लौटे

लॉकडाउन में सबसे ज्यादा संकट प्रवासी मजदूरों ने झेला। सपा के सांसद रामगोपाल यादव के एक सवाल के जवाब में सरकार ने माना कि उस दौरान करीब एक करोड़ प्रवासी श्रमिक अपने घरों को लौटे। रामगोपाल ने यह भी पूछा कि कोरोना संकट की वजह से असंगठित क्षेत्र के कितने मजदूर बेरोजगार हुए। सरकार के पास इसका कोई आधिकारिक आंकड़ा नहीं है। इस पर श्रम मंत्री ने कहा कि अधिकांश मजदूर काम पर लौट चुके हैं।

अमेरिका के लिए भारत बहुत अहम्

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत को अपना सबसे महत्वपूर्ण सहयोगी बताया और कहा कि वह भारत के विश्व की प्रमुख शक्ति के रूप में उदय और क्षेत्र के एक प्रहरी के रूप में उसकी भूमिका का स्वागत करता है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने दैनिक प्रेस कान्फ्रेंस में कहा भारत हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका का सबसे बड़ा सहयोगी।

लालकिला हिंसा में एक और गिरफ्तार

गणतंत्र दिवस पर लालकिले पर  हुई हिंसा के मामले में दीप सिद्धू की गिरफ्तारी के बाद इकबाल सिंह को भी आज गिरफ्तार कर लिया गया है, उस पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा गया था। इकबाल सिंह पर लालकिले पर लोगों को उकसाने और उपद्रव करने का आरोप है, उसे आज पंजाब के होशियारपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस और गिरफ्तारियां करने के लिए तैयारी में है।

सुरंग में फंसे लोगों को निकालने का काम जारी, 32 शव शव मिले

उत्तराखंड के चमौली में बीती सात ताऱीख को आई आपदा के बाद बचाव कार्य तेजी से जारी है। अब तक 32 शव निकाले जा चुके हैं। तपोवन पावर प्रोजेक्ट के टनल में फंसे 34 मजदूरों को निकालने की कोशिश अभी भी चल रही है। टनल के एक तरफ से सेना और आईटीबीपी के जवान बचाव कार्य में लगे हैं, जबकि दूसरी तरफ वायुसेना के दस्ते को उतारकर टनल में रास्ता बनाए जाने का काम भी शुरू हो गया है, जिन 32 लोगों के शव मिले हैं, उनमें दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। 170 से ज्यादा लोग अभी भी लापता हैं।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Video: Fire Break out in Car & Auto in Agra #Agra

आगरालीक्स… Agra News Video वीडियो देखें आगरा में कार और आटो में...

agraleaksबिगलीक्स

Agra News Video : Bhartiya Janta Yuva Morcha workers stop on ADA gate #Agra News

आगरालीक्स ..वीडियो देखें,.. आगरा में एडीए के निर्माणों को सील करने गर्माया...

बिगलीक्स

Agra News : Youth work for Startup #Agra

आगरालीक्स..Agra News : छात्र अपना स्टार्टअप शुरू करें और इसे बुलंदियों पर...

बिगलीक्स

Agra News : Workshop on Early Infant Diagnosis Testing #Agra

आगरालीक्स …Agra News : मां से बच्चों में एचआईवी संक्रमण ना फैले,...

error: Content is protected !!