आगरालीक्स… कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना पॉजिटिव। सलमान रुशदी के हमलावर से पूछताछ जारी। राजू के भाई काजू भी हैं एम्स में भर्ती। गुरुद्वारे में अरदास।
सलमान रुशदी की एक आंख जाने का खतरा

प्रख्यात लेखक सलमान रुशदी पर हुए जानलेवा हमले के बाद हालत नाजुक बनी हुई है, उनकी एक आंख की रोशनी जाने का खतरा पूरी तरह से बना हुआ है।
हालत अभी नाजुक बनी है, वेंटिलेटर पर रखा है
सलमान के सहायक एंड्रयू वायली के अऩुसार उनकी हालत बहुत अच्छी नहीं है, वह एक आंख खोने की आशंका है। बाहं की नस कट गई है। लिवर पर चाकू लगे हैं।
हमलावर 24 साल का अभी कुछ नहीं उगल रहा
सलमान रुशदी पर हमला करने वाले 24 साल के हादी मतर से पुलिस पूछताछ कर रही है, वह न्यूजर्सी का रहने वाला है। हमले के पीछे मकसद क्या था यह अभी स्पष्ट नहीं है।
सोनिया गांधी से पहले प्रियंका हुई थी कोरोन संक्रमित
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित हो गई हैं, उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस संबंध में कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने जानकारी दी है। इससे तीन दिन पहले प्रियंका गांधी की कोरोना-19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
मीरा कुमार भी हो चुकी हैं कोरोना संक्रमित
इससे पूर्व मीराकुमार पूर्व लोकसभा अध्यक्ष भी कोरोना संक्रमित आईं थी। कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश का कहना है कि सोनिया गांधी सरकार के कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए आईसोलेशन में रहेंगी।
राजू श्रीवास्तव के भाई काजू भी हैं एम्स में भर्ती

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत स्थिर बनी हुई है। परिवारीजनों ने आज एम्स के पास स्थित गुरुद्वारे में जाकर उनकी सेहत ठीक होने के लिए अरसाद की। राजू के भाई काजू श्रीवास्तव के साले प्रशांत ने इस बारे में जानकारी दी। हालांकि काजू श्रीवास्तव भी एम्स में भर्ती हैं और उन्हें राजू के बीमार होने की जानकारी नहीं दी गई है।