नईदिल्लीलीक्स… लद्दाख में भारत और चीन की सेना पीछे हटीं। महाराष्ट्र में कोरोना के नये म्यूटेशन। दो शहरों में लॉकडाउन की तैयारी। साथ में देश-विदेश की अब तक की खबरें।
भारत-चीन की सेनाएं पूरी तरह से पीछे हटीं
लद्दाख में स्थित पैंगांग लेक के दोनों सिरों से भारत और चीन की सेनाओँ के पीछे हटने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारत और चीन अब देपसांग, हॉट स्रिपंग्स और गोगारा से सेनाओ को पीछे हटाने को लेकर सीनियर कमांडर स्तर की शनिवार को होने वाली 10वें दौर की वार्ता में चर्चा करेंगे।
महाराष्ट्र में मिले कोरोना के नए म्यूटेशन
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के म्यूटेशन के कई मामले सामने आए हैं। हालांकि अभी इस म्यूटेशन के व्यवहार को लेकर पूरी स्थिति साफ नहीं हो सकी है। यह म्यूटेशन कितना तेज या धीरे फैलता है और कैसे लोगों को संक्रमित करता है।
फिर लॉकडाउन लगाने की तैयारी
वैज्ञानिकों का मानना है कि अभी इस म्यूटेशन का वायरस अलग स्ट्रेन कहना जल्दबाजी होगी। इस बीच महाराष्ट्र में कोरोना के मामले बढ़ने के बाद कई कड़े कदम उठाए गए हैं। यवतमाल और अमरावली में फिर लॉकडाउन लगाने की तैयारी की गई है।
राहुल के सवालों से गरमाया माहौल
रक्षा मामलों की संसदीय स्थाई समिति की बैठक में राहुल गांधी के सवाल पूछने से माहौल गरमा गया। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने चीन के साथ हुए समझौते, एलओसी और राफेल को लेकर सवाल किए। मीटिंग में आम बजट में रक्षा मंत्रालय के बजटीय आवंटन और उससे जुड़े प्रावधानों को लेकर चर्चा हो रही थी। बैठक में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपन चंद्र रावत और रक्षा मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
भारत की बेटी संभाल रही थी मंगल पर रोवर की लैंडिंग
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के जेट प्रोप्लशन लेबोरेटरी में मार्स पर्सिवरेंस रोवर मिशन की लैंडिंग के दौरान एक महिला लगातार पूरी दूनिया को रोवर की स्थिति के बारे में बता रही थी। वह महिला भारतीय मूल की अमेरिकी वैज्ञानिक है। इस महिला स्वाति मोहन ने ही मार्स पर्सिवरेंस रोवर को मंगल ग्रह पर उतारने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई है।