नईदिल्लीलीक्स…। पीएम मोदी आज यूपी के दौरे पर, देश को पहला स्वदेशी अटैक हेलीकॉप्टर मिलेगा। साथ में देश-विदेश की अब तक की प्रमुख खबरें।
पीएम झांसी में वायुसेना को सौंपेंगे हेलीकॉप्टर
देश को आज पहला स्वदेशी अटैक हेलीकॉप्टर मिलेगा। पीएम मोदी देश में बने इस लाइट कॉम्बेट हेलिकॉप्टर्स को वायुसेना को सौंपेंगे। इसके अतिरिक्त थलसेनाध्यक्ष को ड्रोन की खेप सौंपी जाएगी। इस हेलीकॉप्टर से जमीन से लेकर आसमान तक टारगेट को तबाह कर सकता है। झांसी में पीएम मोदी एक समारोह में इस हेलीकॉप्टर को सौंपेंगे। यहां आजादी के अमृत महोत्सव के तहत तीन दिन का कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहा है।
इस महीने शीतलहर के आसार नहीं
नवंबर के महीने में शीतलहर चलने के कोई आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के अऩुसार रविवार को दिल्ली में कुछ तेज हवा चलने से प्रदूषण से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिन हल्के बादल छाए रहने और धुंध रहने का अनुमान है।
श्रद्धालुओँ ने लगाई आस्था की डुबकी

कार्तिक पूर्णिमा पर हरिद्वार में गंगा में डुबकी लगाते श्रद्धालु।
कार्तिक पूर्णिमा का पर्व आज है। उत्तराखँड में हरिद्वार, यूपी के वाराणसी, अयोध्या समेत कई स्थानों पर श्रद्धालु गंगा समेत विभिन्न नदियों में डुबकी लगा रहे हैं। वाराणसी में आज तुलसी पूजा और देव दीपावली भी है। काशी के घाटों पर 15 लाख दीपक जलाए जाएंगे। अन्य स्थानों पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आज सिख गुरु नानक देव सहाब का प्रकाश पर्व भी देशभऱ में उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
पाकिस्तान में महिला विधायक का कथित अश्लील वीडियो वायरल, एक गिरफ्तार
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की एक महिला विधायक का कथित अश्लील वीडियो वायरल हो गया है। विधायक ने केंद्रीय जांच ब्यूरो को शिकायत दर्ज कराई कि कुछ समय से एक अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नजर आने वाली महिला उनके जैसी नजर आ रही है। शिकायत के बाद एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। विधायक ने इसकी शिकायत इमरान खान की केंद्रीय सरकार से भी की है।