नईदिल्लीलीक्स… जापान की ऑटो कंपनी होंडा ने नोएडा में अपना प्लांट बंद कर दिया है। अन्ना हजारे दिल्ली में किसानों के समर्थन में प्रदर्शन कर सकते हैं। साथ में अब तक की देश-दुनिया की खबरें।
ग्रेटर नोएडा में होंडा का प्लांट बंद
जापान की ऑटो कंपनी होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड ने ग्रेटर नोएडा में अपने प्रोडेक्शन यूनिट को बंद कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रतिस्पर्धा और व्यापार के चुनौतीपूर्ण महौल के कारण कंपनी को यह फैसला लेना पड़ा है। बता दें ग्रेटर नोएडा की इस यूनिट में हर साल यूनिट में होंडा सिटी, सिविक और सीआर-वी जैसी कारो का निर्माण होता था।

नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली (दाएं) एवं पुष्प कमल दहल (बाएं) (फाइल फोटो
नेपाल की संसद भंग
नेपाल की संसद भंग कर दी गई है। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अचानक केबिनेट की बैठक बुलाकर संसद भंग करने का फैसला लिया और केबिनेट के फैसले की सिफारिश लेकर राष्ट्रपति के पास पहुंचे और संसद भंग करने की बात कही। ओली के इस फैसले का नेपाल की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ने विरोध किया है। बाद में राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने एक घंटे के अंदर इसे मंजूरी दे दी।
अन्ना करेंगे किसानों के समर्थन में प्रदर्शन
कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का धऱना प्रदर्शन आज 25वें दिन भी जारी है। किसान संगठनों ने पीएम मोदी और कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर को एक संयुक्त खुला पत्र लिखा है, जिसमें किसानों का विपक्ष द्वारा गुमराह करने के आरोपों पर नाराजगी जताई है। इस बीच सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने किसानों का समर्थन में दिल्ली के जंतर-मंतर या रामलीला मैदान में आंदोलन करने के लिए केंद्र सरकार को प्रार्थना पत्र भेजा है।
शाह का प. बंगाल दौरे का दूसरा दिन

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह। (फाइल फोटो)
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के प. बंगाल दौरे का आज दूसरा दिन है। कुछ ही देर में वह शांति निकेतन पहुंचेंगे तो गुरु रवींद्रनाथ टैगोर को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। यही विश्व भारती विश्वविद्यालय में उनका कार्यक्रम है। दोपहर दो बजे शाह बोलपुरम में रोड शो करेंगे। और शाम को दिल्ली रवाना होंगे।