नईदिल्लीलीक्स…। य़ूपी में जल्द होंगे पांच इंटरनेशनल एयरपोर्ट। आजादी पर अब कांग्रेस नेता मणिशंकर का विवादित बयान। साथ में देश-विदेश की अब तक की खबरें।
किसानों की चेतावनी पर चीनी मिल का उद्घाटन रद्द
किसानों की चेतावनी के बाद केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय टेनी ने लखीमपुर में चीनी मिल के उद्घाटन को रद्द कर दिया है। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा था अजय मिश्रा चीनी मिल का उद्घाटन करने आते हैं तो उस चीनी मिल का गन्ना नहीं ले जाया जाएगा, चाहें किसानों को कितना भी नुकसान हो। उन्होंने विरोध करने का ऐलान किया है। इसके बाद कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।
आजादी को लेकर मणिशंकर अय्यर का विवादित बयान
आजादी को लेकर फिल्म अभिनेत्री कंगना रानावत के विवादित बयान के बाद अब कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने विवादित बयान दिया है- उन्होंने दिल्ली में एक सेमिनार में कहा- साल 2014 के बाद से हम अमेरिका के गुलाम हैं। पिछले सात साल से देख रहे हैं कि हम अमेरिका के गुलाम बनकर बैठे हैं। गुटनिरपेक्षता, शांति की बात नहीं होती है।
रिश्वत लेने में नगर परिषद अध्यक्ष व बेटा गिरफ्तार
राजस्थान की अलवर नगर परिषद की चेयरमैन बीना गुप्ता और उसके बेटे कुलदीप गुप्ता को एंटी करप्शन ब्यूरो ने 80 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अलवर में दुकानों की नीलामी के दौरान ठेकेदार मोहन सिंह सुमन ने बोली लगाई थी, जिसमें उनसे रिश्वत मांगी गई। मोहनलाल की शिकायत पर एंटी करप्शन ब्यूरो ने कार्रवाई की है।
सीएम योगी 25 को जेवर एयरपोर्ट का करेंगे उद्घाटन
यूपी देश में शीघ्र ही देश ऐसा राज्य बन जाएगा, जहां पांच इंटरनेशनल एयरपोर्ट होंगे। सीएम योगी 25 नवंबर को जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। यूपी में पहले लखनऊ औऱ वाराणसी ही इंटरनेशनल हवाई अड्डे थे, तीसरा हवाई अड्डा 20 अक्टूबर को पीएम मोदी के उद्घाटन के बाद चालू हो गया है। चौथा एययरपोर्ट जेवर औऱ पांचवां इंटरनेशनल एयरपोर्ट अयोध्या होगा, जो अगले साल तक चालू हो जाएगा।
दो एक्सप्रेस-वे के नजदीक, कई हाईवे लिंक होंगे
जेवर में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा एनसीआर क्षेत्र में है, यह यमुना एक्स्प्रेस-वे, पेरीफिरिल एक्सप्रेस-वे के नजदीक है। साथ ही खुर्जा-जेवर एनएच 91 मुंबई एक्सप्रेस-वे से लिंक होगा। इस हवाई अड्डे में पहले फेज में सालाना 1.2 करोड़ यात्रियो की सेवा करने की होगी। इसे तीन साल में पूरा किया जाना है।
इंडोनेशिया में मस्जिदों पर लाउडस्पीकर को लेकर दिशा-निर्देश
मुस्लिम बहुल्य राष्ट्र इंडोनेशिया ने ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं और इस पर गौर करने को कहा है कि, जिसमें मस्जिदों में लगे पुराने औऱ खराब लाउडस्पीकरों को हटाने, ध्वनि प्रदूषण रोकने औऱ लाउडस्पीकरों का अनुचित उपयोग रोकने को गाइड लाइन जारी की गई है।