नईदिल्लीलीक्स… गुलाम नवी आजाद की नई पार्टी का नाम रखा गया।ट्रैक्टर ट्राली पलटने से पांच मरे। अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को अंतरिम जमानत। साथ में प्रमुख खबरें।
गुलाम नवी की नई पार्टी का नाम डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी

नवरात्र के पहले दिन गुलाम नवी आजाद ने अपनी पार्टी के नाम का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपनी पार्टी का नाम डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी रखा है। उन्होंने बताया कि मेरी नई पार्टी के लिए हिंदी, ऊर्दू और संस्कृत में डेढ़ हजार नाम भेजे गए थे।
दो सौ करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग का मामला

बॉलीवुड अभिनेभी 200 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग केस में दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट से पचास हजार की जमानत बांड पर अंतरिम जमानत दी गई है। ईडी ने 17 अगस्त को इस केस में चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें जैकलिन को आरोपी बनाया गा था।
श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्राली में सवार थे 46 लोग
लखनऊ के समीप इंटौजा में आज सुबह एक ट्रैक्टर ट्राली के तालाब में पलटने से पांच लोगों की मौत हो गई। 12 लोग घायल हो गए। ट्रैक्टर ट्राली में करीब 46 लोग सवार थेऔर यह लोग नवरात्र के पहले दिन देवी दर्शन को जा रह थे। बताया गया है कि क्षमता से अधिक लोग होने के कारण हादसा हुआ।
नईदिल्लीलीक्स… राजस्थान सीएम अशोक गहलोत का प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने का ऐलान। उन्होंने सीएम उनके गुट का होने की भी शर्त भी रखी है।