नईदिल्लीलीक्स… सुप्रीम कोर्ट ने किसानों की ट्रैक्टर रैली मामले में सरकार से नाराजगी जताई है। बागवत में किसानों के तंबू उखाड़े समेत देश-विदेश की अब तक की खबरें।
सरकार आंखें क्यों मूंदे हैः सीजेआई
सुप्रीम कोर्ट में आज तब्लीगी जमात मरकज मामले पर सुनवाई के दौरान किसानों की ट्रैक्टर रैली का मुद्दा उठाया गया। केस की सुनवाई के दौरान प्रधान न्यायाधीश एसए बोबडे ने नाराजगी जताते हुए कहा कि सरकार इस मुद्दे पर आंखें मूंदे हुए है। ज्ञातव्य है कि गणतंत्र दिवस पर किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकाली थी, जो हिंसक हो गई थी।
बागपत में प्रदर्शनकारी किसानों को हटाया
कृषि कानूनों के खिलाफ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत में बीते 40 दिनों से धरना-प्रदर्शन कर रहे किसानों को बीती रात पुलिस ने हटा दिया। पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों को बल प्रयोग कर वहां से हटा दिया। किसानों के तंबू उखाड़ दिए और उसका सामान उठाकर फेंक दिया। किसानों को हटाए जाने को लेकर पुलिस ने बयान दिया है कि नेशनल हाईवे के अधिकारियों की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है।
मुन्नवर फारुकी को जमानत नहीं
गुजरात के स्टैंडअप कमेडियन मुनव्वर फारुकी की जमानत याचिका मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। फारुकी और उनके साथी नलिन यादव को बीती दो जनवरी को गिरफ्तार किया गया था, उन पर अपने शो के दौरान हिन्दू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने औऱ हिन्दुओं की धार्मिक भावनाएं भड़काने का आऱोप था।
पानी से उड़ने वाला उपग्रह लांच होगा
अमेरिकी आंतरिक्ष एजेंसी नासा बहुत जल्द एक ऐसे सेटेलाइट को लांच करने की तैयारी में है, जो पानी से उड़ेगा, यानी पानी के ईंधन से उपग्रह को अंतरिक्ष में पहुंचाने की तैयारी की जा रही है। नासा के मुताबिक अगर यह प्रयोग सफल होता है तो भविष्य में होने वाले अंतरिक्षण अभियानों में ईंधन के खर्च में कमी आएगी।