नईदिल्लीलीक्स.. राष्ट्रपति पर अधीर रंजन कीअशोभनीय टिप्पणी पर हंगामा। अर्पिता मुखर्जी के घर से आधा-आधा किलो के छह कंगन मिले। साथ में प्रमुख खबरें।
भाजपाई गरजे, सोनिया गांधी माफी मांगें
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन की अशोभनीय टिप्पणी को लेकर लोकसभा में आज जमकर हंगामा हुआ। भाजपा की सांसद स्मृति ईरानी औऱ निर्मला सीतारमण ने मोर्चा संभालते हुए कहा कि सोनिया गांधी इसके लिए माफी मांगें। कांग्रेस ने भारत के हर नागरिक का अपमान किया है।
संसद की कार्यवाही को स्थगित किया
हंगामे के चलते संसद की कार्यवाही को भी स्थगित कर दिया गया।
अधीर बोले, गलती से गलत शब्द निकल गया
उल्लेखनीय है कि सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ को लेकर अधीर रंजन ने राष्ट्रपति के नाम पर टिप्पणी की थी, जिसके बारे में अब वह कह रहे हैं कि गलती से शब्द निकल गया था।
सोमालिया में धमाकों में 19 की मौत
सोमालिया के दो शहरों में हुए बम धमाकों में 19 लोगों की मौत हो गई। दो दर्जन लोग घायल हो गए। मार्का शहर में एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को बम से उड़ा लिया, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई। पांच लोग घायल हो गए। दूसरी घटना अफगोय शहर में हुई, जहां दो हमलों में छह लोगों की जान चली गई।
पचास करोड़ रुपये कैश मिला अर्पिता के घर से
कोलकाता में ईडी की कार्रवाई में अर्पिता चटर्जी के यहां से अब तक 50 करोड़ रुपये का कैश और आधा-आधा किलो के छह कंगन बरामद किए हैं। ईडी को अब तक साढ़े चार करोड़ रुपये का गोल्ड मिला है। इसके अलावा 20 मोबाइल और 60 लाख रुपये की विदेशी करेंसी भी जब्त की गई है।