आगरालीक्स… आगरा में सोमवार को राजा की मंडी, फुव्वारा, जौहरी बाजार, सर्राफा बाजार समेत प्रमुख बाजार बंद रहे। आगरा समेत देश-दुनिया की अभी तक की खबरें।
आगरा में सोमवार को साप्ताहिक बंदी के दिन शहर के प्रमुख बाजार राजा की मंडी, फुव्वारा, जौहरी बाजार, जौहरी बाजार, सर्राफा बाजार समेत सभी प्रमुख बाजार आज बंद रहे। वहीं एमजी रोड समेत बेलनगंज, घटिया क्षेत्रों के बाजारों में भीड़ रही।
बिहार एनडीए में तनाव बढ़ा
बिहार के विधानसभा चुनावों का बिगुल बज गया है लेकिन वहां सत्तारूढ़ एनडीए और गठबंधन में सीटों का बंटवारा नहीं हो पा रहा है। सबसे ज्यादा तनातनी एनडीए में ही चल रही है। लोकजन शक्ति पार्टी ने 42 सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग की है। इसके अलावा एमएलसी मनोनयन, राज्यसभा सीट और उपमुख्यमंत्री पद की मांग रखी है। अगर उसकी डिमांड पूरी नहीं हुई तो लोजपा अलग चुनाव मैदान में उतर सकती है।
सशत्र सीमा बल में भर्ती
सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने कांस्टेबिल के 1522 पदों पर भर्ती निकली, जिसके लिए आज (28 सितंबर) को आवेदन की आखिरी तिथि है। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।
कोरोना को 50 लाख ने मात दी
कोरोना वायरस से अब तक 60 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं, लेकिन अब तक 50 लाख से ज्यादा लोग कोरोना को मात देकर अपने घरों को लौट चुके हैं। बीते 24 घंटों में 82,127 नए संक्रमित सामने आए हैं, जबकि 1039 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में अब तक 95 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
डीजी ने मानी पत्नी को पीटने की बात
मध्य प्रदेश के स्पेशल डीजी पुरुषोत्तम लाल शर्मा के वायरल हो रहे वीडियो, जिसमें वह अपनी पत्नी को पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं, को शर्मा ने सही बताया है। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो में वही हैं और अब कानूनी कार्यवाही करने को तैयार हैं। वायरल वीडियो में शर्मा अपनी पत्नी को बेरहमी से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो उस वक्त का है, जब शर्मा की पत्नी ने उन्हें एक लड़की के साथ पकड़ा था।
उमा भारती एम्स में भर्ती
भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद आज ऋषिकेश स्थित एम्स में भर्ती कराया गया है। उमा भारती ने खुद यह जानकारी देते हुए कहा कि यदि एम्स में जांच-पड़ताल के होने के बाद यदि रिपोर्ट सकारात्मक आएगी तो वह बुधवार को लखनऊ सीबीआई कोर्ट में उपस्थित होंगी।