नईदिल्लीलीक्स… यूपी की एक बड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनी पर आयकर का छापा। चीन-ताइवान के बीच तनातनी बढ़ी। देश में कोरोना के केस फिर बढ़े।
सपा नेता है कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक
यूपी की घनाराम कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठिकानों पर बुधवार सुबह आयकर विभाग ने छापेमार कार्रवाई की। यह कंस्ट्रक्शन कंपनी सपा नेता श्याम सुंदर यादव और उनके भाई विशन सिंह की है। झांसी के सिविल लाइन इलाके में कंस्ट्रक्शन कंपनी के कार्पोरेट दफ्तर में छापेमार कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले पूर्व विधायक दीपनारायण यादव के खिलाफ भी विजिलेंस की जांच हुई थी।
कोरोना के 17 हजार से ज्यादा केस आए
देश में कोरोना के केस एक बार फिर बढ़ गए हैं। पिछले 24 घंटे में 17 हजार से ज्यादा केस आए हैं। इस अविधि में 47 लोगों की जान भी गई है। कोरोना के सबसे ज्यादा केस 1886 महाराष्ट्र में मिले हैं। इसके बाद कर्नाटक और दिल्ली तीसरे स्थान पर है। बुधवार को जारी आंकड़ों मे 47 लोगों की मौत भी हुई है।
चीन ने ताइवान को चारों ओर से घेरा, युद्धपोत तैनात
अमेरिकी संसद की स्पीकर नेंसी पेलोसी के ताइवान पहुंचने के बाद चीन बुरी तरह से भड़का हुआ है। चीन ने चारों ओर से ताइवान की घेराबंदी कर दी है। छह क्षेत्रों को नोएंट्री जोन घोषित कर दिया है। अब इनसे कोई भी ताइवान में नहीं घुस सकता है। चीन ने ताइवान के चारों ओर अपने फाइटर प्लेन और जंगी युद्धपोतों की तैनाती कर दी है। इस बीच नैंसी पेलोसी ने ताइवान के राष्ट्रपति साई इंग वेन से मुलाकात की और ताइवान की सुरक्षा का भरोसा दिया।