नईदिल्लीलीक्स… रूस का यूक्रेन के जपोजिरिया परमाणु प्लांट पर कब्जा। आवारा कुत्तों-बंदरों को खाना नहीं डालें- हाईकोर्ट। साथ में प्रमुख खबरें।
सातवें चरण के मतदान को प्रचार में ताकत झोंकी
यूपी में सातवें और अंतिम चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार के लिए आज दिग्गज नेता लगे हुए हैं। मिर्जापुर में पीएम मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे। मिर्जापुर में ही आज अखिलेश यादव जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका वाराणसी में रोड शो और जनसभा करेंगे। प्रियंका विश्वनाथ मंदिर के दर्शन भी करेंगी।
जौनपुर में भी नेताओं का जमावड़ा
जौनपुर में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सीएम योगी, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव जनसभा को संबोधित करेंगे। राजभर सिंह भी यहां जनसभा करेंगे।
आवारा कुत्तों-बंदरों को खाना नहीं डालें हाईकोर्ट
दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा है कि आवारा कुत्तों और बंदरों को खाने का सामान नहीं डालना चाहिए। इस पर सख्ती से रोक लगनी चाहिए। दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि अदालत परिसर में आवारा कुत्तों और बंदरों को वकील, वादी, कर्मचारी और पुलिस कर्मी खाना डाल देते हैं, जिससे लोगों को परेशानी होती है। इस पर रोक के लिए सर्कुलर भी जारी किया है।
मेरठ में शव दफनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद
मेरठ में आज शव दफनाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। मारपीट और हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है। घटना कंकरखेड़ा हाईवे स्थित एक प्लाट पर हुई, जहां कुछ लोग गड्ढा खोदकर शव दफनाने लगे, जिस पर दूसरे पक्ष ने विरोध किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर लौटा दिया।
परमाणु प्लांट में रेडियेशन लेबल सामान्य
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध नौवें दिन जारी है। रूसी सेना ने जपोजिरिया परमाणु प्लांट पर कब्जा कर लिया है। इससे पहले गोलीबारी में प्लांट में आग लग गई थी।
रूस के सैनिकों का पूरा कब्जा
रूस के सैनिकों ने एडमिन और कंट्रोल बिल्डिंग को कब्जे में ले लिया है। हमले के बाद न्यूक्लियर प्लांट पर रेडियेशन लेबल भी सामान्य मिला है। बताया जा रहा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के रूस से वार्ता करने के बाद प्लांट के इमरजेंसी रिस्पॉन्डर्स को अंदर जाने की अनुमति मिली। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार रेडियेशन स्तर बढ़ने की कोई जानकारी नहीं है। इस पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।