नईदिल्लीलीक्स… जस्टिस यूयू ललित हो सकते हैं देश के नये सीजेआई। अमेरिका ने युद्धपोत ताइवान भेजा। कलर्क पर मिली करोड़ों की संपत्ति।
सीजेआई रमणा ने भेजा नये चीफ जस्टिस का नाम
भारत के नये चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया उदय उमेश ललित हो सकते हैं। इनके नाम की सिफारिश सीजेआई एनवी रमणा ने की है। उन्होंने सीलबंद लिफाफा कानून एवं न्याय मंत्री को सौंप दिया है। सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश पारंपरिक रूप से अपनी वरिष्ठता के आधार पर सीजेआई का कार्यभार संभालते हैं।
कानून मंत्री ने किया था अनुरोध
कानून मंत्री किरण रिजजू ने सीजेआई रमणा से पत्र लिखकर अपने उत्तराधिकारी का नाम देने का अनुरोध किया था। इस पर उन्होंने यह पत्र भेजा है। रमणा 26 अगस्त को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
चीन-ताइवान में युद्ध के आसार बढ़े, अमेरिका ने युद्धपोत रवाना किया
अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा के बाद चीन औऱ ताइवान में जंग का खतरा बढ़ गया है। चीन ने ताइवान की चारों ओर से नाकेबंदी करके युद्धाभ्यास तेज कर दिया है।
ताइवान बोला- किसी भी स्थिति से निबटने को तैयार
अमेरिका हालात पर नजर बनाए हुए है। अमेरिका ने चीन के युद्धाभ्यास को देखते हुए ताइवान की मदद के लिए फिलिपींस में तैनात अपने युद्धपोत यूएसएस रोनाल्ड रीगन को भेज दिया है। साथ ही ताइवान के रक्षामंत्रालय ने कहा है कि वह किसी भी स्थिति से निपटने को तेयार है।
85 लाख का कैश फिर भी बाबू बाइक पर
एमपी की राजधानी भोपाल में चिकित्सा शिक्षा विभाग का क्लर्क करोड़ों की बेनानी संपत्ति होने के बावजूद टू व्हीलर से चलता था। लेकिन जीव संस्थान की बेशकीमती जमीन को खरीदा तो वह आर्थिक अपराध शाखा के हत्थे चढ़ गया। जांच के बाद उसके घर की तलाशी ली गई तो अब तक उसके पास से 85 लाख की नगदी और चार करोड़ रुपये की संपत्ति के दस्तावेज बरामद हुए हैं।