Monday , 20 April 2026
Home टॉप न्यूज़ News @ 1 PM on 4th December #agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूज

News @ 1 PM on 4th December #agra

112

आगरालीक्स.. महिला ने निर्वस्त्र होकर 10 किलोमीटर चलाई साइकिल, आगरा सहित देश दुनिया की अभी तक की खबरें।

ब्रिटेन की राजधानी लंदन में आत्महत्या जैसे घटनाओं को रोकने के लिए दस किलोमीटर तक साइकिल चलाई।

लंदन की सड़क पर आत्महत्याओँ के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए निर्वस्त्र होकर साइकिल चलाती महिला।

ब्रिटेन की राजधानी लंदन में आत्महत्या जैसे घटनाओं को रोकने के लिए दस किलोमीटर तक साइकिल चलाई। इसे लेकर महिला पर हर किसी की निगाह टिक गई। पुलिस ने भी इसे नजरअंदाज कर दिया। धन जुटाने के लिए उन्होंने यह साइकिल चलाई। कैरी बर्न्स नाम की इस महिला का कहना है कि उन्होंने कहा कि मानसिक रूप से अस्वस्थ होकर इस तरह के कदम उठाने वाली घटनाओं ने उन्हें झकझोर कर ऱख दिया है, उनके चचेरे भाई ने इसी तरह का कदम उठाया था। इसी कारण लोगों को जागरूक और इस मुहिम को तेज करने के लिए यह कदम उठाया है।

हैदराबाद निकाय चुनाव परिणाम शाम तक

हैदराबाद नगर निकाय चुनाव के नतीजे आज शाम तक आएंगे। चुनाव परिणाम को लेकर सभी में उत्सकुता है। भाजपा ने इस चुनाव को प्रतिष्ठा का चुनाव बनाकर लड़ा है, जिसमें केंद्रीय मंत्री अमित शाह से लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने चुनाव प्रचार किया है। इससे यह चुनाव हाईप्रोफाइल हो गया है। शुक्रवार को सुबह आठ बजे से मतगणना का कार्य शुरू हो गया है। एक दिसंबर को नगर निकाय की 150 सीटों पर मतदान हुआ था। चुनाव परिणाम देर शाम तक आएंगे और पूरी स्थिति रात तक क्लीयर होगी। पिछली बार औवेसी की पार्टी एआईएमआईएम को 44 तो भाजपा को मात्र चार सीटें मिली थीं।

आरबीआई ने रेपो रेट स्थिर रखा
केंद्रीय बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने प्रसेवार्ता में बताया कि आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की बैठक में अहम निर्णय लिए गए हैं। अर्थव्यवस्था के लिहाज से अगले कुछ महीने महत्वपूर्ण हैं, इसे देखते हुए आरबीआई ने रेपो रेट स्थिर रखी है, इससे ईएमआई सस्ती नहीं होगी।

एमएलसी आगरा शिक्षक पद पर निर्दलीय आकाश अग्रवाल जीते
एमएलसी आगरा शिक्षक पद पर भाजपा के दिनेश वशिष्ठ को हराकर निर्दलीय आकाश अग्रवाल ने जीत दर्ज की है। स्नातक पद पर चौथे राउंड के बाद सपा प्रत्याशी डॉ असीम अग्रवाल निर्दलीय प्रत्याशी इंजीनियर हरिकिशन तिवारी से आगे चल रहे हैं, भाजपा प्रत्याशी तीसरे नंबर पर हैं।

यूपी के एक स्टेशन का नाम बदलेगा

उत्तर प्रदेश के एक स्टेशन के नाम बदला जाएगा। इस संबंध केंद्र सरकार से सहमति मिल गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी नाम परिवर्तन को हरी झंडी दे दी है। वाराणसी रेल खंड पर प्रतापगढ़ बादशाहपुर के बीच स्थित दांदूपुर रेलवे स्टेशन का नाम अब मां बाराही देवी धाम होगा। सीएम योगी के अनुमोदन के बाद अब जल्द ही नाम परिवर्तन के बारे में अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। सीएम कार्यालय से आज ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी गई। इस स्टेशन पर कई एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव होता है।

सब्जी के रेटों में कमी
सब्जी के रेट में कमी आई है, नया आलू आने से फुटकर में आलू के रेट 30 रुपये प्रति​किलोग्राम तक पहुंच गए हैं। प्याज के रेट 20 से 30 रुपये प्रति किलोग्राम तक है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

error: Content is protected !!