नईदिल्लीलीक्स…. उपराष्ट्रपति पद के लिए मतदान जारी। नतीजे शाम तक। पीएम ने वोट डाला। एलएसी पर गांव बसाएगा भारत। इजरायल की हमास पर एयरस्ट्राइक।\
एनडीए के धनखड़ व विपक्ष की अल्वा में मुकाबला
उपराष्ट्रपति पद के लिए मतदान किया जा रहा है। पीएम मोदी ने अपना वोट डाल दिया है। एनडीए की ओर से जगदीप धनखड़ औऱ विपक्ष की ओर से मार्गेट अल्वा चुनाव मैदान है। मतदान के बाद आज ही राष्ट्रपति चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
दोनों सदनों के सदस्य कर रहे हैं मतदान
इस चुनाव में संसद के दोनों सदनों के सदस्य मतदान करेंगे। शाम पांच बजे बाद वोटों की गिनती शुरू होगी और परिणाम घोषित किया जाएगा। चुनाव में एनडीए प्रत्याशी धनखड़ की स्थिति मजबूत बताई जा रही है लेकिन फिर भी मार्गेट अल्वा उन्हें कड़ी टक्कर दे रही हैं।
भारत एलएसी के गांवों को फिर बसाएगा
भारत एलएसी के समीप के गांवों को फिर बसाएगा। एलएसी के पास सैकड़ों ऐसे गांव हैं, जहां कोई नहीं रहता। भारत इसके लिए मेगा प्लान तैयार कर रहा है।
गांव पड़े हैं खाली, चीन पर रखी जा सकेगी नजर
गांव के लोग अब साल में सिर्फ एक बार अपने कुल देवता की पूजा के लिए जाते हैं। मेगा प्लान के तहत गांव में शहरों जैसी सुविधाएं और आसपास के क्षेत्र में रोजगार और नौकरियां दी जाएंगी, जिससे उनकी आजीविका भी निदान हो सकेगा। इस योजना का उद्देशय एलएसी पर चीन की गतिविधियों पर नजर रखना भी है।
इजरायल ने हमास के कमांडर को मार गिराया
इजरायल औऱ फिलिस्तीन के बीच संघर्ष जारी है। इजरायल ने गाजा पट्टी पर हवाई हमले किए हैं, जिसमें हमास का कमांडर तायसीर अल जबारी मारा गया है।
एयर स्ट्राइक में दस औऱ मरे, 70 घायल
हमास का कहना है कि हमले में गाजा के 10 अन्य लोग मारे गए है औऱ 70 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि फिलिस्तीन संगठन के एक नेता के मारे जाने के बाद इजरायल को हमले की धमकी दे रहा है। इसके बाद इजरायल ने एयरस्ट्राइक की है।