नईदिल्लीलीक्स..पीएम मोदी का दावा एऩडीए को 400 सीटें मिलेंगी।सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी। पाक में 10 पुलिसवालों की हत्या। साथ में प्रमुख खबरें..
भाजपा को 370 सीटें मिलने का दावा

पीएम मोदी ने दावा किया है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा 370 सीटें हासिल करेगी। भाजपा गठबंधन के एनडीए को 400 से ज़्यादा सीटें मिलेंगी। पीएम ने यह बात राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा के दौरान कहीं।
प्राइमरी चुनाव में जो बाइडेन ने दर्ज की शानदार जीत
अमेरिका के दक्षिणी कैरोलिना में डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी चुने जाने के लिए हुए प्राइमरी चुनाव में जो बाइडन ने आसान जीत हासिल की। इसके साथ ही उन्होंने डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बनने की राह में शनिवार को पहली आधिकारिक जीत अपने नाम की। वह अपनी पार्टी में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनने के सबसे प्रबल दावेदार हैं। 2020 के चुनाव में भी बाइडन ने दक्षिण कैरोलिना से ही अपना विजय अभियान शुरू किया था।
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, तुरंत इस लिंक से करें डाउनलोड
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए आज, 5 फरवरी, 2024 को सीबीएसई एडमिट कार्ड 2024 जारी कर दिए हैं। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट – cbse.gov.in पर उपलब्ध हैं।
पेटीएम पेमेंट्स बैंक में मनी लॉन्ड्रिंग की आशंका पर ईडी करेगा जांच: संजय मल्होत्रा
पेटीएम की बैंकिंग सेवाओं पर आरबीआई के प्रतिबंध के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक बड़ी मुश्किलों में फंस सकता है। एजेंसियां इसके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर सकती हैं। राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा का कहना है, पेटीएम पेमेंट्स बैंक में मनी लॉन्ड्रिंग की आशंका है। यदि फंड की हेराफेरी का कोई नया आरोप सामने आया, तो कंपनी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय जांच करेगा।
जंगल आग से भारी तबाही, युद्ध स्तर पर राहत कार्य
चिली वलपराइसो इलाक़े में जंगल में भीषण आग लग गई है। आग से सौ से ज्यादा लोगों के मरने की खबर है। बड़े पैमाने पर घर और गाड़ियां जल गई हैं। सरकार युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य चला रही है।
पाकिस्तान में चरमपंथियों का थाने पर हमला, दस मरे
पाकिस्तान के इस्माइल खान में तीस से ज्यादा चरमपंथियों द्वारा थाने पर हमला किया गया। हमले में 10 पुलिसकर्मी मारे गए हैं। चरमपंथियों ने थाने को तीन ओर से घेरकर करीब दो घंटे तक फायरिंग की।
लखनऊलीक्स.. योगी सरकार ने वर्ष 2024-25 का बजट वित्त मंत्री ने पेश किया। आगरा मेट्रो के लिए 346 करोड़ रुपये। जानें अब तक किसे क्या मिला।
https://agraleaks.com/up-budget-2024-25-is-the-biggest-budget-in-the-history-of-the-state-gift-to-ayodhya-money-for-agra-metro-also/
नईदिल्लीलीक्स…भारत ने इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट में 106 रनों से हराकर सीरीज एक-एक से बराबर की। य़शस्वी और बुमराह रहे जीत के हीरो।
https://agraleaks.com/india-defeated-england-by-106-runs-in-the-second-test-yashasvi-and-bumrah-were-the-heroes-of-victory/