नईदिल्लीलीक्स…। दिल्ली में स्कूल खोलने पर सरकार को फटकार। केजरीवाल ने कहा- यूपी में बन सकती है सपा सरकार। साथ में देश-विदेश की अब तक की खबरें।
यूपी में सपा बना सकती है सरकारः केजरीवाल
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का कहना है कि यूपी में भाजपा के खिलाफ माहौल है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव राज्य में सरकार बना सकते हैं।
आप-सपा गठबंधन को अभी अंतिम रूप नहीं
एक कार्यक्रम में केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी व समाजवादी पार्टी के बीच अभी गठबंधन को अंतिम रूप नहीं दिया गया है। गठबंधन के पहलू में जो भी कुछ होगा उसमें लोगों की मंजूरी होगी।
दिल्ली में स्कूल खोलने पर सरकार को फटकार
राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण को लेकर गुरुवार को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने स्कूल खोले जाने पर दिल्ली सरकार को फटकार लगाई है। अदालत ने सीएनजी बसों के संचालन को लेकर भी सवाल किया है। कोर्ट दिल्ली के एक 17 साल के छात्र की याचिका पर सुनवाई कर रही थी। कोर्ट ने कहा कि हमें बताया गया था कि स्कूल बंद हैं लेकिन लेकिन ऐसा नहीं है, तीन से चार साल के बच्चों को स्कूल भेजा जा रहा है। जीजेआई ने कहा कि आज का अखबार देखिये बच्चे स्कूल जा रहे हैं। किसी भी चीज का पालन नहीं हो रहा।
मंत्री की गाड़ी डीएम-एसपी ने रोकी
बिहार विधानसभा में लगातार चौथे दिन गुरुवार को भी हंगामा हुआ। भाजपा कोटे से मंत्री जीवेश मिश्रा ने पटना के डीएम और एसपी पर बिना वजह उनकी गाड़ी को विधानसभा में आने से रोकने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि वह अब इन अधिकारियों के निलंबन पर ही सदन में आएंगे। उन्होंने जोर-जोर से चिल्लाने का भी आरोप लगाया है।
पाक के 11 हजार छात्रों का कॉरियर खतरे में
पाकिस्तान के चीन में पढ़ने वाले 11 हजार से ज्यादा छात्रों का कॉरियर खतरे में पड़ गया है। चीन में कोरोना के कहर के कारण 2020 में यह छात्र पाकिस्तान लौट आए थे। इसके बाद जुलाई में इन्हें चीन लौटना था। लेकिन अब 2021 भी गुजरने वाला है लेकिन चीन अब इन्हें लौटने की इजाजत नहीं दे रहा है। इमरान सरकार की गुहार पर भी चीन ने कोई जवाब नहीं दिया है।