News @ 2pm on 1st june-2024
नईदिल्लीलीक्स… (News brief till 2 pm)। विमान में बम की सूचना पर मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग। पीएम मोदी की साधना का दूसरा दिन। देखें फोटो व साथ में प्रमुख खबरें।
इंडिगो की फ्लाइट में 712 यात्री व चालक दल था
चेन्नई से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में बम की धमकी के बाद मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इंडिको की इस फ्लाइट में 172 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। सभी को सुरक्षित उतारकर विमान की जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले 28 मई को दिल्ली वाराणसी फ्लाइट में बम की सूचना दी गई थी।
पीएम मोदी की साधना हुई पूरी, सूर्य को दिया अर्घ्य
पीएम मोदी ने अपनी साधना के दूसरे दिन कन्याकुमारी में सुबह सूर्य की पूजा कर अर्घ्य दिया। स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। हाथ मे जप माला लेकर जप करते हुए मंदिर की परिक्रमा की। पीएम की साधना आज दोपहर डेड़ बजे पूरी हो गई।
ट्रेन के ऊपर ओवरहेड तार टूटकर गिरा, दो घायल
झारखंड और पश्चिम बंगाल के बीच रांची रेल मंडल में ट्रेन का ओवरहेड तार टूटकर ट्रेन पर गिर गया, जिससे दो लोग घायल हुए हैं। ओवरहेड तार टूटने के बाद से ट्रेन वहीं रुकी हुई है.दुर्घटना दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल के मुरी-चांडिल रेल खंड के सुइसा रेलवे स्टेशन के पास स्थित लेंगडीह गांव में हुई है। घायलों को पश्चिम बंगाल के बागमुंडी सदर अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया, अस्पताल में दोनों का इलाज चल रहा है।
पुणे कार हादसे मामले में नाबालिग की मां भी बंदी
पुणे पोर्श कार हादसे मामले में क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग आरोपी की मां को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में जानकारी एक अधिकारी की ओर से दी गई है. आरोपी की मां को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा जिसपर बेटे के ब्लड सैंपल से ना केवल छेड़छाड़ करने का आरोप है बल्कि इसे बदलने का भी गंभीर आरोप उसपर लगाया गया है. मामले के तूल पकड़ने के बाद से आरोपी की मां फरार थी जिसे बाद में पुलिस ने ढूंढ निकाला.