आगरालीक्स.. आगरा में स्कूल जा रहे नौवीं से 12 वीं तक के छात्र स्कूल जा रहे हैं, इनकी कोरोना की जांच की जाएगी, आगरा सहित देश दुनिया की अभी तक की खबरें.
मोदी ने प्रज्जवलित की स्वर्णिम विजय मशाल
1971 के भारत-पाक युद्ध के 50 वर्ष पूरे होने पर पीएम मोदी ने दिल्ली स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की अमर ज्योति पर स्वर्णिम विजय मशाल प्रज्जवलित की। इस मौके पर उनके साथ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मौजूद थे। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ विपिन चंद्र रावत और सेना के तीनों अंगों को प्रमुख भी वहां मौजूद थे।
26,382 नये कोरोना केस
कोरोना वायरस के सामने आये आज एक वर्ष पूरा हो गया है, लेकिन अभी इस बीमारी का अंत होता नहीं दिखाई दे रहा। भारत में कोरोना के मामले कम जरूर हुए हैं, लेकिन इसका खौफ बरकरार है। बीते 24 घंटों में देश में 26,282 नए संक्रमित सामने आए हैं, जबकि इसी अवधि में 387 लोगों की वायरस से मौत हो गई है। अब कोरोना संक्रमण के कुल केस 99,32,528 हो गए हैं। अब तक इस बीमारी से 1,44,096 लोग इस बीमारी से कालकलवित हो चुके हैं। राहत की बात यह है कि अब तक 94,56,44 लोग इस बीमारी को मात दे चुके हैं।
जी-7 सम्मेलन में भारत भाग लेगा
आगामी गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जानसन को गणतंत्र दिवस परेड के लिए मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का न्योता दिया गया है। उधर, ब्रिटेन में जी-7 सम्मेलन के लिए आस्ट्रेलिया और दक्षिण कोरिया के साथ भारत को भी न्योता भेजा है। विश्लेषकों का मानना है कि जी-7 के सदस्य देश और भारत, आस्ट्रेलिया औऱ दक्षिण कोरिया मिलकर चीन की विस्तारवादी नीतियों का मुकाबला करेंगेय़
केरल निकाय चुनावः एलडीएफ को बढ़त
केरल के स्थानीय निकाय चुनाव की मतगणना जारी है। अब तक 1199 नतीजे सामने आए हैं। इनमें 941 ग्राम पंचायत, 152 ब्लॉक पंचायत, 86 नगर पालिका और छह नगर निगम शामिल हैं। अब तक आये नतीजों को सत्तारूढ़ वाम मोर्चा पहले, कांग्रेस दूसरे और भाजपा तीसरे नंबर पर है।
स्कूल जाने वाले छात्रों की होगी कोरोना की जांच
माध्यमिक शिक्षा सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने आदेश दिए हैं कि स्कूल जाने वाले छात्र छात्राओं की उनके अभिभावकों की अनुमति लेकर कोरोना की जांच कराई जाए।
संभल में बस-टैंकर भिड़ंत में सात की मौत
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में मुराबाद हाईवे पर अलीगढ़ डिपो की रोडवेज बस और गैस टैंकर में आज सुबह हुई भीषण भिड़ंत में सात लोगों की मौत हो गई और 25 लोगों की मौत हो गई। फिलहाल मौके पर राहत और बचाव कार्य चल रहा है। हादसे का कारण घना कोहरा होना माना जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा के मुताबिक हादसा बुधवार सुबह थाना धनारी के मुरादाबाद हाईवे पर हुआ। हादसे में कई लोगों की हालत गंभीर है। मृतक संख्या बढ भी सकती है। जिला प्रशासन राहत और बचाव कार्य में लगा हुआ है।