नईदिल्लीलीक्स..News Delhi News: दिल्ली में चार मंजिला अपार्टमेंट में फ्लैटों में भीषण आग, एक ही परिवार के पांच लोग सहित नौ की मौत, बेड से भी उठ नहीं सके लोग, मिले कंकाल। ( News Delhi News: Five members of Family & Four other died after fire break our in Vivek Bihar Delhi )
पूर्व दिल्ली के विवेक विहार स्थित चार मंजिला अपार्टमेंट में रविवार सुबह 3.30 बजे एसी में विस्फोट के बाद आग लग गई, आग की लपटें दूसरी मंजिल से उठीं और पहले और तीसरी मंजिल तक पहुंच गईं। जिस समय आग लगी लोग सो रहे थे उन्हें बेड से उठने का भी मौका नहीं मिला। आग की लपटें तेज होने पर पुलिस और दमकल को सूचना दी गई।
छत का गेट बंद होने से नहीं बच सकी जान
सुबह आग लगने पर अधिकांश लोग सो रहे थे, वे जान बचाने के लिए तीसरी मंजिल से छत पर जाने के लिए भागे लेकिन छत के गेट बंद था इसलिए बाहर नहीं निकल सकेै। दमकल कर्मियों के पहुंचने के बाद कई घंटे में आग पर काबू पाया जा सका, फ्लैटों में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।
एक ही परिवार के पांच सहित नौ की मौत
हादसे में तीसरी मंजिल के फ्लैट में रह रहे 50 साल के नितिन जैन, उनकी पत्नी 48 साल की शैले जेन और बेटे 25 साल के सम्यक जैन की मौत हो गई। दूसरी मंजिल पर स्थित फ्लैट में 60 साल के अरविंद जैन, उनकी पत्नी 58 साल की अनीता जैन और बेटे 35 साल के निशांत जैन, पुत्रवधु 33 साल की आंचल जैन और नाती डेढ़ साल के आकाश जैन के साथ ही पहली मंजिल पर 45 साल की शिखा जैन की मौत हो गई।