आगरालीक्स…गाय के चारे की नाद में मिला नवजात बच्चा. कपड़े में लिपटा हुआ था, बच्चा पूरी तरह स्वस्थ…लोगों ने कहा—कौन है वो निर्दयी मां
यूपी के कासगंज से एक ऐसा मामला सामने आया है जो इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है. सहावर तहसील के गांव जहांगीरपुर में आज सुबह गाय के चारे की नाद में एक नवजात शिशु को कपड़े में लिपटा हुआ लोगों ने देखा. अच्छी बात ये है कि बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है. गांव का एक व्यक्ति बच्चे को अपने घर ले गया.
चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम पहुंची
मामले की जानकारी सहावर एसडीएम कोमल पंवार को मिली तो उन्होंने तहसील लेखपाल को गांव भेजा. चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम को भी सूचना दी गई. यह टीम बच्चे को लेकर आएगी और आगे की कार्रवाई की जाएगाी. फिलहाल लोग उस मां को निर्दयी बता रहे हैं जो कि इस बच्चे को इस तरह छोड़कर चली गई.