Friday , 31 July 2026
Home बिगलीक्स Next time my aircraft land in Yamuna behind Tajmahal Says Nitin Gadkari in Agra
बिगलीक्स

Next time my aircraft land in Yamuna behind Tajmahal Says Nitin Gadkari in Agra

215

आगरालीक्स …आगरा में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मई 2017 में मेरा जहाज ताजमहल के पीछे यमुना में उतरेगा, मई तक तीनों फ्लाईओवर तैयार हो जाएंगे।
शनिवार को आगरा के जीआईसी ग्राउंड में केंद्रीय राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि देश को जल्द ऐसे जहाज मिलने जा रहे हैं, जिन्हें लैंड करने के लिए एयरपोर्ट की जरूरत नहीं होगी। वे पानी पर भी उतर सकेंगे। मई-2017 तक देश को पहला इस तरह का जहाज मिल जाएगा। इसके बाद जब भी मैं आगरा आऊंगा तो मेरा जहाज एयरपोर्ट पर नहीं बल्कि ताजमहल के पास यमुना में उतरेगा।
उन्होंने कहा कि पानी के जहाज के साथ ही अब पानी पर लैंड करने वाले जहाज देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि होंगे। गडकरी बोले कि जब मैंने चार्ज लिया था, उससे पहले तक देश में हर दिन राष्ट्रीय राजमार्ग की दो किमी की सड़क बनती थी, मगर अब हर दिन 28 किमी की सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग की बन रही है। देश में हजारा लक्ष्य दो लाख किमी के नेशनल हाइवे बनाने का है। इसमें 1.65 लाख किमी के नेशनल हाइवे बनाने की घोषणा की जा चुकी है। वहीं, आगरा में फ्लाईओवर के देरी से चल रहे कार्यों को लेकर गडकरी ने बोला कि अगले छह माह में शहर में हाइवे पर बन रहे तीनों फ्लाईओवर पूरे हो जाएंगे।
ये घोषणाएं की
दक्षिणी बाइपास – 450 करोड़ रुपये से बना यह फोर लेन मार्ग 32.80 किमी लंबा है। यह राष्ट्रीय राजमार्ग-2 को राष्ट्रीय राजमार्ग-3 से जोड़ेगा।
– आगरा-फतेहपुर सीकरी का चौड़ीकरण , आगरा-फतेहपुर सीकरी मार्ग का पेव्ड शोल्डर सहित दो लेन चौड़ीकरण पर 43.37 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।
– राष्ट्रीय राजमार्ग-11 पर करीब 17.59 किमी लंबाई में काम होना है।

पथौली जंक्शन , राष्ट्रीय राजमार्ग-11 व कैनाल रोड पर नए फ्लाईओवर के निर्माण पर 6.8 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
आगरा-बरेली मार्ग: एक हजार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला आगरा-जलेसर-सिकंदराराऊ-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग करीब 225 किमी लंबा होगा;

आगरा-इटावा सिक्स लेन: 1664 करोड़ रुपये की लागत से आगरा-इटावा सिक्स लेन का शिलान्यास होगा। इसकी लंबाई 124.52 किमी है।
इंटरनेट फोटो

 

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

FSDA, Agra: Five samples of milk, sweets, and ghee sent for testing in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दूध, मिठाई और घी के 5 नमूने जांच को भेजे....

बिगलीक्स

Agra News: St. Peter’s College launched its first college band, the ‘Legacy Marching Band’…#agra

आगरालीक्स…आगरा के सेंट पीटर्स कॉलेज ने लांच किया अपना पहला कॉलेज बैंड...

बिगलीक्स

Greater Agra: Lottery date announced for plots in the first two townships…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ग्रेटर आगरा की पहली दो टाउनशिप के प्लॉट के लिए...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : St. Francis Convent School’s girls’ team, Agra, has qualified for the CBSE national competition.

आगरालीक्स…सीबीएसई क्लस्टर 19 नॉर्थ जोन खो—खो में सेंट फ्रांसिस कान्वेंट स्कूल का...

error: Content is protected !!