आगरालीक्स… आगरा में महिला वैज्ञानिक के खाते से साइबर क्रिमनल ने एक लाख रुपये उडा दिए, साइबर क्रिमनल नाइजीरिया के हैं, क्रिमनल का तरीका सुन आपके भी होश उड जाएंगे।
आगरा के जालमा कुष्ठ एवं अन्य माइकोबैक्टीरियल रोग संस्थान में महिला वैज्ञानिक कार्यरत हैं, उनकी ईमेल आईडी को नाइजीरिया के साइबर क्रिमनल ने हैक कर लिया, इसके बाद
24 अप्रैल को उनकी मेल आईडी से महिला वैज्ञानिक के परिचितों को ईमेल भेजे गए। ईमेल में लिखा गया कि मुसीबत में हैं। सामान चोरी हो गया है। पैसे की सख्त जरूरत है।
खाते में कराए ट्रांसफर
ईमेल के साथ एक खाता नंबर दिया गया। उस खाते में पैसे ट्रांसफर करने को कहा गया। दो परिचितों ने एक लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। एक ने पैसे ट्रांसफर करने से पहले फोन मिला लिया। पूछा कि क्या हो गया। कहां सामान चोरी हो गया। यह सुनकर वह हैरान रह गईं। उन्होंने पूछताछ की तो बताया कि गया ईमेल आया था, इसमें लिखा था कि सामान चोरी हो गया है। इसके बाद कई और लोगों के भी फोन आए, महिला वैज्ञानिक को पता चला कि उनके परिचितों ने ईमेल में दिए गए एकाउंट पर एक लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए हैं, उन्होंने एकाउंट को होल्ड पर करा दिया।
नाजीरियन हैकर्स की हुई शिकार
महिला वैज्ञानिक की शिकायत पर रेंज ऑफिस की साइबर सेल ने जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि साइबर क्राइम नाजीरियन हैकर्स ने किया है। नाइजीरिया में बैठकर ही वारदात को अंजाम दिया गया है। साइबर पुलिस का कहना है कि कई और लोगों को भी ठगा गया है, इसकी जांच चल रही है।