आगरालीक्स. (Agra News 18th April).. आगरा में नाइट कर्फ्यू के समय में बदलाव, अब आगरा में नाइट कर्फ्यू रात आठ से सुबह सात बजे तक लगेगा। अभी तक यह रात नौ से सुबह छह बजे तक लगाया जा रहा था।
आगरा में रात नौ से सुबह छह बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया जा रहा था, अब नाइट कर्फ्यू का समय बदल दिया गया है। कोरोना के केस बढने पर अब सोमवार से रात आठ से सुबह सात बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा। रात आठ बजे से पहले दुकानों को बंद कर घर पहुंचना होगा, रात आठ बजे के बाद आवश्यक सेवाओं से जुडे लोगों को ही बाहर आने जाने की अनुमति दी जाएगी।
कोरोना के सक्रिय केस 2288, बिगडने लगे हालात
कोरोना के केस तेजी से बढने लगे हैं, रविवार को 448 कोरोना के नए केस मिले हैं। इससे कोरोना के सक्रिय केस 2288 पहुंच गए हैं। कोरोना के सक्रिय केस बढने के बाद मरीजों को भर्ती करने में भी समस्या आने लगी है।
कोरोना की चेन ब्रेक करने के लिए सख्ती
कोरोना की चेन ब्रेक नहीं हो पा रहीं हैं, इससे केस तेजी से बढ रहे हैं। कोरोना की चेन ब्रेक करने के लिए नाइट कर्फ्यू लगाया गया है, अब इसके समय में भी बदलाव कर दिया गया है। जिससे कोरोना की नई चेन को ब्रेक किया जा सके, अभी कोरोना के केस बहुत तेजी से बढ रहे हैं।