आगरालीक्स (17th September 2021 Agra News)… आगरा में कोरोना के सक्रिय मरीज नौ. देश में 34 हजार पार नए केस. जानिए आज कितने मिले मरीज.
आगरा में लिए गए नौ हजार सैंपल
आगरा में प्रशासन ने दोपहर को आंकड़े जारी किए। इसके तहत #Agra में बीते 24 घंटे में एक भी नया मरीज नहीं मिला। अब तक 25755 #Covid19 मरीजों में से 25288 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। बीते 24 घंटे में 9874 सैंपल लिए गए। कोई नया मरीज नही पाया गया।
अब कुल नौ सक्रिय मरीज हैं।

देश में 34 हजार पार नए केस
देश में पिछले तीन दिनों से कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 34403 नए केस दर्ज किए गए हैं। देश में अब तक संक्रमितो की संख्या 33381728 पहुंच गई है। बीते 24 घंटे में 320 मरीजों की मौतों के साथ ही कुल मरने वालों का आंकड़ा 444248 पहुंच गया है। जारी आंकड़ों के मुताबिक, रिकवरी रेट बढ़ने से एक्टिव मामले घटे हैं। लेकिन तीन दिन से बढ़ रही मरीजों की संख्या चिंता बढ़ाने वाली है।
केरल में सबसे अधिक मामले
केवल पांच राज्यों में ही कोरोना के 87 प्रतिशत से ज्यादा मामले आए हैं, जिनमें केरल से सर्वाधिक 64.48 प्रतिशत रिकॉर्ड किए गए हैं।