Thursday , 30 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Ninth Siddhidatri will be celebrated tomorrow with many happy coincidences, happiness is achieved, know the worship method and other remedies
टॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्स

Ninth Siddhidatri will be celebrated tomorrow with many happy coincidences, happiness is achieved, know the worship method and other remedies

180

आगरालीक्स… नवम सिद्धिदात्री कई सुखद संयोग में कल बुधवार को मनेगी। जानें पूजा-विधि एवं कन्या लांगुरा जिमाने के शुभ मुहूर्त सहित कई फलदायी उपाय..

शूल योग कौलव करण का है सुखद संयोग

श्री गुरु ज्योतिष संस्थान एवं गुरु रत्न भंडार वाले ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन शर्मा के मुताबिक बुधवार आश्लेषा नक्षत्र शूल योग कौलव करण के सुखद संयोग में 17 को ही रामनवमी , दुर्गा नवमी मनाई जायेगी। अतः इसी में माता सिद्धिदात्री की पूजा पाठ मान्य होगी।

व्रति कल ही व्रत खोलेंगे

व्रत रखने वालों का आज व्रत है। 17 अप्रैल को दिन हवन, यज्ञ, अनुष्ठान ,दुर्गा सप्तशती का पाठ ,कन्या लांगुर जिमाने के उपरांत ही व्रति अपना व्रत खोलेंगे

मां का चोला लाल रंग का, शुभ रंग बैगनी

मां का चोला (लाल) रंग का शुभ रंग (बैंगनी ) भोग में पसंद नारियल,हलुवा ,चना, पूड़ी का भोग लगाने से हर प्रकार की खुशहाली सुख समृद्धि प्राप्त होती है

देवी भगवती का नौवां स्वरूप सिद्धिदात्री का है

नवरात्रियों में जिन नौ दुर्गाओकी आराधना की जाती है वह मूलतः एक ही है किंतु लौकिक रूपमेंनवदुर्गा(नौदेवी) कहा जाता है आखिरी दिन शक्ति के जिसरूप की आराधना की जाती है वह मां सिद्धिदात्री की आराधना ही हैं इनके आशीर्वाद के बिना व्यक्ति की मनोकामना पूर्ण नहीं होती। यह माता महालक्ष्मी जी का स्वरुप हैं इनकी आराधना के साथ ही नवरात्र व्रत का पारण होता है। मां की उपासना के साथ दुर्गा जी के मंत्र से ध्यान करना चाहिए ध्यान के बाद दुर्गा सप्तशती का पाठ एवं श्रेष्ठ निर्माण मंत्र

ॐ ऐंग हीलीम क्लीम चामुंडायै विच्चै

इस मंत्र की यथासंभव 2,5,7,9 या 11 माला हवन करना चाहिए हवन सामग्री में शहद गुगल और दशांगका प्रयोग अवश्य करें कन्या पूजन कर उन्हें भोजन कराएं और दक्षिणा देकर विदा करें इस प्रकार मां सिद्धिदात्रीकी कृपा आपके परिवार पर वर्षभरबनी रहेगी           

पूजा विधि एवं कन्या-लांगुरा जिमाने के शुभ मुहूर्त

विश्व प्रसिद्ध चौघड़िया मुहूर्त अनुसार प्रातः 06:05 बजे से प्रातः 09:05बजे तक “लाभ और अमृत” के दो बहुत ही बेहतरीन चौघड़िया मुहूर्त उपलब्ध होंगे इसमें सन्यासी एवं नौकरीपेशा लोगों के लिए बहुत ही सर्वोत्तम मुहूर्त कहलाए जाएंगे इसके बाद में सुबह 10:43 से दोपहर 12:30 तक” शुभ “का बहुत ही  उत्तम मुहूर्त रहेगा इसके बाद दोपहर 01:54से सांय काल 05:05 बजे तक तीन बहुत शानदार चौघड़िया मुहूर्त आ रहे है।

इन लोगों को मिलेगी पूजा अर्चना से राहत

इसमें व्यापारी वर्ग के लोग एवं वह लोग जो रोग दोषो से पीड़ित हैं .या जिन कन्याओं की विवाह शादी में दिक्कत,अडचन, परेशानियां हैं या जिन माताओं बहनों के संतानमै बाधा है उन लोगों के लिए यह मुहूर्त सर्वोत्तम कहा जाएगा इसमें पूजा पाठ करने से समस्त प्रकार के दुखों समाप्त हो जाते हैं

पूजा विधि

प्रातः काल ब्रह्म मुहूर्त में उठकर पूजा घर को साफ शुद्ध करें पूजा स्थल को चूने खड़िया से पोते इसके बाद 9 वर्ष तक की एक कन्या से उसके  हाथ का शुभ पोते हुए स्थान पर हल्दी ,चंदन या रोलीथापा  जरूर लगवाएं जिसे स्वयं मां का स्वरूप मानते हैं कन्या को यथायोग्य दक्षिणा और उपहार देकर विदा करें उसके पैर छूए आशीर्वाद लें इसके बाद हवन, यज्ञ, पूजा, पाठ एवं दुर्गा सप्तशती का पाठ मंत्र जाप करें।

कन्या-लांगुरा का जूठा प्रसाद ग्रहण करें

इसके पश्चात कन्या-लागुरा को भोजन कराएं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें व्रत रखने वाले लोग कन्या-लांगुरा के भोजन की जूठन में से थोड़ा सा प्रसाद स्वरूप भोजन अवश्य लें यह मां का प्रसाद समझकर हीले  इससे व्रत रखने वालों की समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति होती है क्योंकि पूजा-पाठ का मतलब केवल हमारी सच्ची आस्था और विश्वास से होता है

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Sawan Month start from today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आज से श्रावण मास शुरू हो रहा है, श्रावण मास...

बिगलीक्स

Agra News Live: 26 year old youth going to attend lover marriage his dead body found in drain

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में प्रेमिका की शादी में जाने के लिए...

बिगलीक्स

Agra News Live: Woman & her land lord died in road accident

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में पुलिस द्वारा पकड़े गए बेटो को छुड़ाने गईं...

बिगलीक्स

Agra Weather News: 24.8 MM rain recorded in last 24 hours in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में बीते 24 घंटे में 24.8 एमएम बारिश हुई,...

error: Content is protected !!